फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parambrata Chatterjee is all set to marry mental health activist singer Piya Chakraborty today in Kolkata

Parambrata Chatterjee: आज परमब्रत की दुल्हन बनेंगी पिया, परिवार और करीबी दोस्तों के बीच कोलकाता में होगा विवाह

Mon, 27 Nov 2023 02:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Nov 2023 02:44 PM IST
सार

अभिनेता परमब्रत चटर्जी की शादी की शहनाइयां बज रही हैं। बंगाली और हिंदी सिनेमा में अपने योगदान के लिए व्यापक रूप से जाने जाने वाले अभिनेता कथित तौर पर आज, 27 नवंबर को अपनी प्रेमिका-मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता-गायिका पिया चक्रवर्ती से शादी करेंगे।

विज्ञापन
Parambrata Chatterjee is all set to marry mental health activist singer Piya Chakraborty today in Kolkata
परमब्रत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता परमब्रत चटर्जी की शादी की शहनाइयां बज रही हैं। बंगाली और हिंदी सिनेमा में अपने योगदान के लिए व्यापक रूप से जाने जाने वाले अभिनेता कथित तौर पर आज, 27 नवंबर को अपनी प्रेमिका-मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता-गायिका पिया चक्रवर्ती से शादी करेंगे। बता दें कि पिया संगीतकार अनुपम रॉय की पूर्व पत्नी हैं।

विज्ञापन


आज परमब्रत की दुल्हन बनेंगी पिया

परमब्रत चटर्जी और पिया चक्रवर्ती की शादी की अफवाहें पिछले कुछ समय से चल रही हैं। हालांकि, अब खबर आ रही है कि दोनों 27 नवंबर को कोलकाता में दोस्तों और परिवार के साथ एक करीबी समारोह में शादी करेंगे। हालांकि, इस जोड़े ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी शादी की अफवाहें सभी जगह हैं। मेहमानों के बारे में बात करें तो समारोह में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


Rakshabandhan: रक्षाबंधन का घर बैठे उठा सकेंगे लुत्फ, इस दिन एंड पिक्चर्स पर होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में करीबियों के बीच संपन्न होगा समारोह
इस साल की शुरुआत में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि परमब्रत चटर्जी और पिया चक्रवर्ती ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। बाद में अभिनेता ने इसे झूठ बताते हुए खारिज कर दिया। दरअसल, जब 2021 में पिया और अनुपम का तलाक हुआ तो चर्चा थी कि यह फैसला पिया ने लिया क्योंकि वह परमब्रत से प्यार करती थी। हालांकि, अभिनेता ने उस समय इसका खंडन किया था। परमब्रत ने बताया था कि उन्होंने पिया के साथ हमेशा अच्छी दोस्ती बनाए रखी है। अभिनेता ने एक बार मीडिया से कहा था कि वह इस तरह की चर्चाओं से बहुत परेशान थे।

Ira Nupur Marriage: चचेरी बहन जैन मैरी ने उठाई आयरा खान-नूपुर शिकरे के शादी की जिम्मेदारी, निभाएंगी ये रस्में


रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर खुलकर नहीं की बात
परमब्रत और पिया ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर खुलकर बात नहीं की है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हाल ही में परमब्रत ने पिया के घर आना-जाना बढ़ा दिया था।  परमब्रत एक लंबे शेड्यूल की शूटिंग के लिए लंदन में थे तो पिया उनसे मिलने गईं। कुछ दिन पहले ही परमब्रत को पिया और उनकी मां के साथ कोलकाता के पार्क स्ट्रीट के एक रेस्टोरेंट में देखा गया था.
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed