फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   param singh play lead role in gulam serial

सबकी जुबां पर 'गुलाम' के चर्चे, अाप भी देखिए क्या है इसमें खास

Sun, 08 Jan 2017 11:26 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
param singh play lead role in gulam serial
गुलाम के प्रामाेशन के लिए जारी किया गया पाेस्टर
रोज-रोज टीवी पर सास-बहू के झगड़े वाले सीरियल देख अगर आप परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 16 जनवरी से आपके लिए लाइफ ओके एंटरटेनमेंट चैनल पर नया टीवी सीरियल ‘गुलाम’ प्रसारित होने जा रहा है। एक्शन, सस्पेंस, रोमांच और बेहतरीन डायलॉग से भरे इस खास टीवी सीरियल के जरिए फिल्मी कहानियों को छोटे पर्दे पर भी लाने की शुरूआत की गई है। यही कारण है कि दर्शकों में भी गुलाम को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिख रहा है। सीरियल के तीन अलग-अलग प्रोमो ने यू ट्यूब पर पहले ही धमाल मचा रखा है। एक सप्ताह के अंदर ही इन्हें देखने वालों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गई है। सीरियल से जुड़े तमाम पहलुओं पर मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार परम सिंह, नीति टेलर, विकास मनकतला, भगवान तिवारी और जाहिदा परवीन ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत की।
विज्ञापन




 

देखने काे मिलेगा परम का ये अंदाज

param singh play lead role in gulam serial
गुलाम में परम दिखेंगे मुख्य किरदार में - फोटो : Amar ujala
सड्डा हक से लोगों के दिलों में जगह बना चुके परम सिंह इस सीरियल में गुलाम के रूप में दिखेंगे। सीरियल में परम का नाम रंगीला होगा। रंगीला हरियाणा के बेरहमपुर गांव के सबसे दबंग परिवार यानी चौधरी भीष्मा लाला के परिवार का गुलाम रहता है। चौधरी और उसके परिवार के एक हुक्म पर रंगीला अपनी जान तक दे सकता है। परम ने बताया कि उनके लिए ये निगेटिव रोल करना काफी टफ था, लेकिन सीरियल की स्टोरी काफी रोमांचक है। इसमें कई सस्पेंस है जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा और उनका किरदार भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नटखट नीति दिखेंगी नए लुक में

param singh play lead role in gulam serial
एक्टर परम सिंह अाैर नीति टेलर की केमिस्ट्री भी देखने काे मिलेगी
कैसी है ये यारियां जैसी बेहतरीन टीवी सीरियल से शोहरत पाने वाली नीति टेलर इस सीरियल में बिल्कुल ही अलग लुक में दिखेंगी। नटखट नीति को गांव की छोरी शिवानी का रोल मिला है। वह बताती हैं कि सीरियल के डायलॉग और एक्शन लोगों को खूब पसंद आएंगे।
विज्ञापन

ताे ये है बेरहमपुर की कहानी

param singh play lead role in gulam serial
बेरहमपुर
गुलाम हरियाणा के बेरहमपुर नामक गांव की कहानी है। इस गांव में देश का कानून नहीं, बल्कि यहां के चौधरी भीष्मा लाल, उसके बेटे वीर का कानून चलता है। चौधरी खानदान का गुलाम परम सिंह यानी रंगीला है। चौधरी खानदान रंगीला के जरिए ही पूरे गांव में क्राइम को अंजाम देते हैं।

सच्चाई को बयां कर रहा ये सीरियल

param singh play lead role in gulam serial
गुलाम सीरियल में किरदार निभाने वाले सभी कलाकार एक मंच पर - फोटो : amar ujala

गुलाम में चौधरी भीष्मा लाला का किरदार भगवान तिवारी और उनकी पत्नी गुलगुली के रूप में जाहिदा परवीन दिखेंगी। दोनों ने सीरियल के जरिए क्राइम को बढ़ावा दिए जाने के सवाल को गलत ठहराया। बोले कुछ काल्पनिक कहानियां सच्चाई बयां करती हैं। ऐसी कहानियों को देखकर ही लोग जागरूक होते हैं और गलत काम करने से खुद को रोकते हैं। इसमें भी महिलाओं पर जो उत्पीड़न दिखाया जा रहा है कहीं न कहीं उससे बहुत सी महिलाएं गुजर चुकी हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि अलग-अलग कहानियों के जरिए ही ऐसी महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराया जाए ताकि वह ऐसे उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब दे सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed