फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   palash muchhal nandika dwivedi link up rumours wedding postponed with smriti mandhana

Palash Muchhal: मैरी डी-कॉस्टा नहीं, इस लड़की से जुड़ा पलाश मुछाल का नाम, सामने आईं कोरियोग्राफर के साथ तस्वीर

Thu, 27 Nov 2025 09:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 27 Nov 2025 09:53 PM IST
सार

Who is Nandika Dwivedi?: स्मृति मंधाना के साथ शादी टलने के बीच अब पलाश मुछाल का नाम एक और लड़की के साथ जुड़ रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर ये सभी अटकलें लगाई जा रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
palash muchhal nandika dwivedi link up rumours wedding postponed with smriti mandhana
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना और नंदिका द्विवेदी - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी के टलने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है। शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। परिवार की ओर से किसी भी तरह की गलतफहमी, विवाद या किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका से साफ इनकार किया गया है, लेकिन इंटरनेट पर चल रही चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


पलाश पर स्मृति को धोखा दने का आरोप
शादी टलने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई अनाम अकाउंट्स ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि इसके पीछे कोई और वजह हो सकती है। इसी बीच मैरी डी'कोस्टा नाम की एक महिला ने कुछ चैट स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिनके साथ पलाश का नाम जोड़ा जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि मैरी ही वो कोरियोग्राफर हैं जिनके साथ पलाश सगाई से पहले तक बातें कर रहे थे। इन स्क्रीनशॉट्स में कथित तौर पर फ्लर्टिंग जैसी बातचीत नजर आ रही थी, जिसके बाद पलाश पर स्मृति को धोखा देने के आरोपों की चर्चाएं बढ़ने लगीं। हालांकि इन दावों को आधिकारिक रूप से कभी सत्यापित नहीं किया गया।
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: पांच साल बीत चुके कब तक जांच होगी? बॉम्बे हाईकोर्ट का पुलिस से सवाल; फिर उठा सुशांत की मैनेजर दिशा का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पलाश का नाम अब नंदिका से जुड़ा
अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि जिस कोरियोग्राफर के साथ पलाश को जोड़ा जा रहा था। वो मैरी नहीं बल्कि नंदिका द्विवेदी हैं। सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो रहीं पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नंदिका का पलाश से कोई लिंक-अप हो सकता है। दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो पलाश और स्मृति के संगीत की ही है। नंदिका एक पेशेवर डांसर और कोरियोग्राफर हैं, जो मुंबई में काम करती हैं और कई बड़े नामों के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं। वो 'तेरे पीछे' म्यूजिक वीडियो में लीड परफॉर्मर भी रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम और IMT गाजियाबाद से MBA किया है। इंस्टाग्राम पर वो खुद को पर्सनल इंस्ट्रक्टर और कोरियोग्राफर बताती हैं।
 

palash muchhal nandika dwivedi link up rumours wedding postponed with smriti mandhana
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना - फोटो : एक्स
दोनों के रिश्ते को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं
हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि नंदिका और पलाश के नाम को जोड़ने वाली सारी बातें सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चा हैं। ना तो कोई आधिकारिक बयान आया है और ना ही कोई विश्वसनीय स्रोत इन दावों की पुष्टि करता है। नंदिका ने भी इस पूरे मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अफवाहें केवल अनाम पोस्ट्स और ऑनलाइन अटकलों पर आधारित हैं, जिनका वास्तविकता से कोई ठोस संबंध साबित नहीं हुआ है।

जेमिमा रोड्रिग्स ने बिग बैश लीग से वापस लिया नाम
इस बीच स्मृति मंधाना की करीबी दोस्त और भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (WBBL) सीजन के बचे हुए मैचों से हटने का फैसला किया है। जेमिमा पहले भारत लौटकर स्मृति की शादी में शामिल होने वाली थीं और फिर वापस ऑस्ट्रेलिया जाने वाली थीं, लेकिन अब शादी टल जाने के बाद उन्होंने स्मृति के साथ रहने के लिए पूरे सीजन से हटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed