फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nyra banerjee viral video of performing dhunuchi naach at event

Viral Video: एक्ट्रेस नायरा बनर्जी के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना ! पास खड़े लोगों ने फौरन दौड़कर बचाया

Thu, 02 Oct 2025 12:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:56 PM IST
सार

Nyra Banerjee Viral video: बिग बॉस 18 फेम एक्ट्रेस नायरा बनर्जी के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Nyra banerjee viral video of performing dhunuchi naach at event
नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चर्चित टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी डांस करती दिख रही हैं। उन्हें दुर्गा पूजा में धुनुची नाच करते देखा गया, इसी दौरान उनके साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई। हालांकि पास में खड़े लोगों ने फौरने दौड़ उन्हें बचाने की कोशिश की। देखें आखिर क्या है वायरल वीडियो। 

विज्ञापन

नायरा के सामने आई मुसीबत
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री नायरा बनर्जी लाल साड़ी पहने दुर्गा पूजा के किसी कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। वीडियो में उन्हें बंगाल के पारंपरिक डांस धुनुची को करते देखा जा रहा है, जिसमें वो एक मिट्टी के खास बर्तन को घुमाती हुई दिख रही हैं। आगे वीडियो में दिखता है कि एक्ट्रेस का हाथ अचानक फंस जाता है, जिस कारण वो असंतुलित हो जाती हैं। हालांकि तुरंत पास खड़े फोटोग्राफर्स ने उन्हें संभाला और कोई भी दुर्घटना होने से पहले बचा लिया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



नेटिजंस ने जताई चिंता
ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस को अभिनेत्री की चिंता सताने लगी है। यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्रिया कि सब ठीक है।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'पहले रिर्हसल करना चाहिए था, फिर करना चाहिए।' वहीं अन्य यूजर्स ने कहा कि जब नहीं आता, तो क्यों ही करना।

यह खबर भी पढ़ें: Patriot Teaser: मोहनलाल-ममूटी और फहाद फासिल की ‘पेट्रियट’ का टीजर रिलीज, दिखेगी जासूसी और देशभक्ति की कहानी


एक नजर नायरा बनर्जी के करियर पर
मशहूर टीवी अभिनेत्री नायरा बनर्जी साउथ सिनेमा का भी बड़ा नाम हैं। उन्हें 'दिव्य दृष्टि' सीरीयल में देखा गया है। इसके अलाव अभिनेत्री 'वन नाइट स्टैंड' फिल्म में भी नजर आई हैं। वहीं वह बिग बॉस 18 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इतना ही नहीं नायरा अभिनय के अलावा सहायक निर्देशक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed