{"_id":"666d1503d23eb7e7020a126c","slug":"now-the-release-date-of-dulquer-salmaan-s-lucky-baskhar-will-be-changed-because-of-junior-ntr-next-film-devara-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucky Baskhar: अब 'लकी भास्कर' की रिलीज की तारीख में होगा बदलाव! जूनियर एनटीआर की 'देवरा' आ रही है आड़े!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lucky Baskhar: अब 'लकी भास्कर' की रिलीज की तारीख में होगा बदलाव! जूनियर एनटीआर की 'देवरा' आ रही है आड़े!
Sat, 15 Jun 2024 09:44 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:44 AM IST
सार
जूनियर एनटीआर और कोराताला शिवा की फिल्म 'देवरा' के कारण दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' की रिलीज की तारीख बदली जा सकती है।
विज्ञापन
फिल्म 'लकी भास्कर'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से इस तरह की खबरें आ रही है कि अमुक फिल्म अब देर से रिलीज होगी या पहले रिलीज होगी। इस साल अभी तक कई फिल्मों की रिलीज की तारीख में बदलाव हो चुका है। इसी सिलसिले में अब एक और फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Anees Bazmee: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक ही दिन देगी दस्तक, अनीस बोले- घाटे का सौदा!
विज्ञापन
निर्माता 'देवरा' के कारण बदल सकते हैं तारीख
जूनियर एनटीआर और कोराताला शिवा की फिल्म 'देवरा' पहले अक्तूबर में रिलीज होने वाली थी। बीते दिनों खबर आई कि अब इसे 27 सितंबर, 2024 को परदे पर उतारा जाएगा। हाल ही में, इसी तारीख को अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' को रिलीज करने का एलान किया गया था, लेकिन अब इस बारे में फिर से सोचा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'देवरा' के कारण 'लकी भास्कर' के निर्माता अपनी फिल्म की तारीख को बदल सकते हैं।
विज्ञापन
Toxic : यश की 'टॉक्सिक' पर सामने आई बड़ी जानकारी, इस मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज की तर्ज पर बन रही है फिल्म
अब 15 अगस्त की तारीख पर किया जा रहा विचार
'लकी भास्कर' को अब 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में उतारने पर विचार किया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज पीछे खिसक गई है। 'लकी भास्कर' का निर्देशन वेंकी एटलुरी कर रहे हैं। वहीं, नागा वामसी और साई सौजन्या ने फिल्म का निर्माण किया है। बता दें कि दुलकर सलमान की पिछली फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था।
Deadpool & Wolverine: छप्परफाड़ कमाई को तैयार डेडपूल एंड वूल्वरिन, पहले सप्ताहांत में बटोर सकती है इतने करोड़
17 जून को रिलीज होगा पहला गाना
'लकी भास्कर' की शूटिंग जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल पांच दिन की शूटिंग और बाकी है। इस फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जी.वी. प्रकाश कुमार ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। फिल्म का पहला गाना 17 जून को सुनने को मिलेगा। 'लकी भास्कर' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों से अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली थी।
Vijay Sethupathy: 'नानम राउडी थान' की शूटिंग के दौरान हुआ था विजय-विग्रेश के बीच झगड़ा, अभिनेता ने किया खुलासा