पत्नी दीपिका का हाथ थामे आए रणवीर, बेबी बंप के साथ दिखीं सोनम; नीता अंबानी के इवेंट में सितारों का मेला
Nita Ambani Hosted Swadesh Event: शुक्रवार को मुंबई में नीता अंबानी ने 'स्वदेश' नाम के इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियों को इन्वाइट किया। इस दौरान सोनम कपूर, दीपिका से लेकर जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे तक, कई सेलेब्स नजर आए।
विस्तार
ब्लैक बनारसी साड़ी में दिखीं खूबसूरत
इस इवेंट में सोनम कपूर ने काले रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी, जिसकी सुनहरी बॉर्डर ने पूरे लुक को बेहद खास बना दिया। सोनम यहां बेबी बंक को फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आईं। सोनम के अलावा जान्हवी, अनन्या से लेकर मनीष मल्होत्रा तक, कई सितारे इस इवेंट का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन विज्ञापन
रितेश-जेनेलिया भी इवेंट में आए नजर
इस इवेंट में अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ नजर आए। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल के साथ, उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी दिखाई दिए।
#WATCH | Mumbai | Actors Riteish Deshmukh and Genelia Deshmukh, arrive at Nita Mukesh Ambani's SWADESH: An Artisanal Christmas Program at the Swadesh flagship store at Eros in honour of India’s artists and artisans. pic.twitter.com/FXRf9t0UDi
— ANI (@ANI) December 5, 2025
#WATCH | Mumbai | Former Indian cricketer Yuvraj Singh and his wife, Hazel Keech, arrive at Nita Mukesh Ambani's SWADESH: An Artisanal Christmas Program at the Swadesh flagship store at Eros in honour of India’s artists and artisans. pic.twitter.com/ED7HbKCCO8
— ANI (@ANI) December 5, 2025
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Chairman & Managing Director of Reliance Industries Limited, Mukesh Ambani, meets Shiv Sena UBT chief Uddhav Thackeray, along with Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray, at the SWADESH: An Artisanal Christmas Program at the Swadesh flagship store at… pic.twitter.com/f6YvJwb14P
— ANI (@ANI) December 5, 2025
दीपिका-रणवीर सिंह साथ आए नजर
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के बीच पत्नी दीपिका के साथ रणवीर भी इस इवेंट में नजर आए। दीपिका और रणवीर एक दूसरे का हाथ पकड़कर इस इवेंट में दाखिल हुए। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।
आमिर की गर्लफ्रेंड भी आईं नजर
इस इवेंट में आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी भी नजर आईं। पैपराजी के कैमरों में गौरी नीता अंबानी को हग करते हुए कैद हो गईं।
इवेंट से कई सारे वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रवीना से जान्हवी और खुशी कपूर मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
इस इवेंट में सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी दिखाई दीं। अक्सर अहान पांडे के साथ ही पब्लिक इवेंट्स में नजर आने वालीं अनीत यहां अकेली नजर आईं।
View this post on Instagram