फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Niharika Konidela reacted to wedding rumours of brother Varun Tej and Lavanya Tripathi

Niharika Konidela: भाई वरुण तेज और लावण्या की शादी की अफवाहों पर निहारिका ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बड़ी बात

Thu, 18 May 2023 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 May 2023 12:36 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है और कहा जा रहा है कि दोनों साल के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब वरुण की बहन  निहारिका ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Niharika Konidela reacted to wedding rumours of brother Varun Tej and Lavanya Tripathi
निहारिका कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निहारिका कोनिडेला साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती के लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है और कहा जा रहा है कि दोनों साल के अंत में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब वरुण की बहन  निहारिका ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर निहारिका ने क्या कहा है।

विज्ञापन

भाई की शादी को लेकर कही यह बात
पिछले कुछ दिनों से  वरुण और लावण्या की शादी की खबरों ने उनके फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। अभिनेत्री निहारिका से हाल ही में, एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उनके भाई की शादी को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं तो इस बात में कितनी सच्चाई है। इस बात का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘ चलो डेड पिक्सल्स के बारे में बात करते हैं।’ अभिनेत्री के इस बयान को सुनकर फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि निहारिका अपने भाई के शादी की बात को छुपा रही हैं।

Mahesh Babu Rajamouli: महेश बाबू और राजामौली की नई फिल्म का मुहूर्त निकला, शुरू हुईं विदेश में शूटिंग की तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

पति चैतन्य संग चल रही है अनबन
इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि  निहारिका की शादी में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। कुछ हफ्ते पहले निहारिका और उनके पति चैतन्य दोनों ने अफवाहों के बीच इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और यह खबर आ रही थी कि दोनों की शादी में कुछ अनबन चल रही है। अब ताजा खबरों की मानें तो निहारिका ने अपने  इंस्टाग्राम पेज से अपने पति की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में तलाक की खबरों ने भी जोर पकड़ा हुआ है।

Hrithik Roshan: छत पर एक शेड के नीचे शूट हुआ था ऋतिक रोशन का पहला पोर्टफोलियो, डब्बू रतनानी ने किया खुलासा

विज्ञापन

शादी की तस्वीरें भी कर दी डिलीट
आपको बता दें कि चैतन्य ने भी निहारिका को अनफॉलो करने पर उनके साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। हालांकि, यह कदम सबसे पहले अभिनेत्री निहारिका द्वारा उठाया गया था। कहा यह भी जा रहा है कि निहारिका ने अपनी शादी की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। अब उनके फैंस इस बात से चिंता में आ गए हैं कि कहीं दोनों अलग तो नहीं होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed