Chiranjeevi: चिरंजीवी की फिल्म में हुई इस फीमेल सुपरस्टार की एंट्री, मेकर्स ने ऐसे किया एक्ट्रेस का वेलकम
Chiranjeevi’s Mega 157: चिरंजीवी अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। अब इस फिल्म में फीमेल लीड की एंट्री हुई है। जानिए कौन ये अभिनेत्री।
विस्तार
मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्मों का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों चिरंजीवी निर्देशक अनिल रविपुडी की फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसकी कास्टिंग पर काम चल रहा है। इस फिल्म को अभी ‘मेगा157’ के नाम से बुलाया जा रहा है। अब इस फिल्म में साउथ की फीमेल सुपरस्टार की एंट्री हो गई है। जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
तेलुगु सिनेमा में नयनतारा की वापसी
चिरंजीवी की ‘मेगा157’ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा की है। मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस का चयन कर लिया है। ये लीड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ की फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री नयनतारा हैं। इस फिल्म के जरिए नयनतारा तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
मेकर्स ने साझा किया प्रोमो
नयनतारा के फिल्म में शामिल होने की घोषणा मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की। निर्देशक अनिल रविपुडी ने नयनतारा की फिल्म में एंट्री करने की घोषणा करते हुए एक प्रोमो एक्स पर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “खूबसूरती की क्वीन नयनतारा का हमारे ‘मेगा157’ के सफर में स्वागत है। वह एक बार फिर हमारे मेगास्टार चिरंजीवी के साथ अपनी कला और खूबसूरती की शान लेकर आई हैं।”
Welcoming the ever graceful queen, #Nayanthara garu to our #Mega157 journey as she brings her brilliance and elegance alongside our Megastar @KChiruTweets garu once again ❤️
— https://t.co/P5SFAMwNKR#ChiruAnil SANKRANTHI 2026 – రఫ్ఫాడించేద్దాం pic.twitter.com/xuluceoZ9G — Anil Ravipudi (@AnilRavipudi) May 17, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सामने आई ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट; जानें कब आ रही फिल्म
मेकर्स की इस पोस्ट को चिरंजीवी ने री-शेयर करते हुए लिखा, “हैट्रिक फिल्म के लिए स्वागत है नयनतारा।” दरअसल, चिंरजीवी के साथ ये नयनतारा की तीसरी फिल्म है। इससे पहले नयनतारा और चिरंजीवी की जोड़ी 2019 में ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ और 2022 में आई ‘गॉडफादर’ में नजर आ चुकी है। इस फिल्म को निर्देशक अनिल रविपुडी की पिछली फिल्मों की तरह कॉमेडी-एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है।