फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan Hari Hara Veera Mallu Release On 12th June Makers Announce The New Date

Pawan Kalyan: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सामने आई ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट; जानें कब आ रही फिल्म

Sat, 17 May 2025 08:40 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 May 2025 08:40 AM IST
सार

Hari Hara Veera Mallu: आखिरकार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Hari Hara Veera Mallu Release On 12th June Makers Announce The New Date
Pawan Kalyan - फोटो : एक्स@HHVMFilm

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब काफी इंतजार के बाद फैंस को फिल्म के बारे में लगातार अपडेट मिल रही हैं। कल फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, जिसमें पवन कल्याण नजर आए थे। अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने फैंस को ये बता दिया कि कब पवन कल्याण इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं।

विज्ञापन

मेकर्स ने पोस्टर के साथ दी रिलीज की जानकारी
कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब अंतत: ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी दी है। मेकर्स की ओर से एक नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें पवन कल्याण लाल कुर्ते में हाथों में तलवार लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी है। इस पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “जीवन भर की लड़ाई के लिए तैयार हो जाइए। 12 जून, 2025 को ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के लिए कैलेंडर को मार्क कर लें। धर्म की लड़ाई शुरू होती है।”

विज्ञापन

 

 

पहले मई में रिलीज होनी थी फिल्म
कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित, ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य पर आधारित है और डाकू वीरा मल्लू के जीवन की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म को पहले 9 मई को रिलीज होना था, लेकिन पवन कल्याण की राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते फिल्म आगे बढ़ गई। अब शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने ये भी हिंट दिया कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर और गाने भी सामने आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' की पहली झलक आई सामने, पक्षी के साथ दिखे पवन कल्याण, फैंस का रिएक्शन

बॉबी देओल करेंगे पवन कल्याण का मुकाबला
फिल्म की स्टारकास्ट में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, सत्यराज, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, दलीप ताहिल और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बॉबी देओल एक बार फिर इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed