फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Navjot Singh Sidhu got emotion in the great indian kapil sharma show shared wifes cancer diagnosis process

TGIKS: आखिर क्यों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भावुक हो गए सिद्धू, पत्नी ने छिपाई थी कौन सी बात?

Sun, 17 Nov 2024 04:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 17 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

TGIKS:  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के साथ शिरकत की। इस दौरान वह अपनी जिंदगी की एक निजी कहानी बताते हुए भावुक हो गए। आइए जानते हैं उनके भावुक होने का कारण…

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu got emotion in the great indian kapil sharma show shared wifes cancer diagnosis process
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शिरकत की। उनके साथ सेलिब्रिटी कपल हरभजन सिंह और गीता बसरा भी शामिल हुए। हंसी-मजाक से भरे इस  एपिसोड में एक पल ऐसा आया जब नवजोत सिंह सिद्धू भावुक हो गए। आइए जानते हैं आखिर वह भावुक क्यों हुए?
विज्ञापन


पत्नी ने छिपाई थी कैंसर की बात
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू भावुक हो गए। उन्होंने अपने जीवन के एक बेहद निजी समय के बारे में बातचीत की। उन्होंने साझा किया जब उनकी पत्नी को कैंसर का पता चला था, तब वह जेल में थे। सिद्धू ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने उनसे अपनी बीमारी के बारे में छिपाया था क्योंकि वह सलाखों के पीछे थे।
विज्ञापन

Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह ने साझा की फंकी लुक वाली तस्वीर, प्रशंसकों ने की 'दुआ' के पापा की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कीमोथेरेपी के दौरान सिद्धू की पत्नी ने सहा असहनीय दर्द
इस चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “देखिए, मैं उनके बिना नहीं रह सकता। मुझे ऐसा लगने लगा कि इनको कुछ हो गया तो मैं कैसे जिऊंगा। यह बहुत मुश्किल दौर था, लेकिन वह मजबूत थीं, बेहद मजबूत। पूरा परिवार उसके साथ खड़ा था। मैंने देवी मां से एक ही बात मांगी कि तुम मेरी जान ले लो पर इनको बचा लो। हमारे बच्चे और मैं उनके बिना नहीं रह सकते। मैं बहुत टूट गया था। वह बहुत बहादुर थीं। कीमोथेरेपी के दौरान, उन्होंने अपना दर्द साझा नहीं किया। 

कमरे के बाहर जाकर रोते थे सिद्धू
नवजोत कौर ने जल्दी से कहा, “लेकिन जब मरीज खुद मुस्कुरा रहा हो, तो दूसरे क्या कर सकते हैं? उनको मैंने कभी उदास ही नहीं होने दिया, क्योंकि मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी।” हालांकि, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "तुझे क्या पता, तू तो परेशान हो रही थी, हम कमरे के बाहर जाकर रोते थे।" दंपति ने यह भी बताया कि कैंसर के इलाज के बाद उनकी जीवनशैली में कितना बदलाव आया है। 
KBC 16: केबीसी के प्रतियोगी से ताइक्वांडो किक सीखते नजर आए बिग बी, प्रशंसकों ने जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed