{"_id":"692ab82b89b39887f50726d5","slug":"nandamuri-balakrishna-requests-fans-not-to-behead-goat-on-release-of-akhanda-2-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अखंडा 2' रिलीज से पहले नंदमुरी बालकृष्ण ने की गुजारिश, इस मामले में फैंस पर दर्ज हो चुकी FIR","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'अखंडा 2' रिलीज से पहले नंदमुरी बालकृष्ण ने की गुजारिश, इस मामले में फैंस पर दर्ज हो चुकी FIR
Sat, 29 Nov 2025 02:39 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:39 PM IST
सार
Akhanda 2: साउथ के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले उन्होंने अपने फैंस से एक गुजारिश की है।
विज्ञापन
अखंडा 2
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण अपनी अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में उन्होंने अपने फैंस से एक गुजारिश की है। अभिनेता ने फैंस से कहा कि 'अखंडा 2' की रिलीज के वक्त बकरों की बलि न चढ़ाएं। इस साल की शुरुआत में उनकी फिल्म 'डाकू महाराज' रिलीज हुई थी। इस मौके पर उनके पांच फैंस के खिलाफ एक बकरे की बलि चढ़ाने के इल्जाम में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सिनेमाघरों के बाहर जानवरों के न मारें
नंदमुरी बालकृष्ण ने 'अखंडा 2' के प्री रिलीज इवेंट में अपने फैंस से कहा कि जब वह फिल्म देखने जाएं तो सिनेमाघरों के बाहर किसी भी जानवर को न मारें। उन्होंने कहा 'मैं आपको एक चीज बताना चाहता हूं वह यह कि हर राज्य की अपनी परंपरा होती है। आप में से कई लोग फिल्म रिलीज होने पर बकरों का सिर काटते हैं, कृपया ऐसा न करें।'

Important Message From #Balakrishna Garu to His Fans - "Please don't kill any animal to celebrate films"#Akhanda2 pic.twitter.com/uPYb7pUjaL
— Vedi..VediGa... (@vedivediga) November 28, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदमुरी बालकृष्ण
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी को जीने का अधिकार है
अभिनेता ने आगे कहा 'किसी जीव को नुकसान पहुंचाना अच्छी बात नहीं है। ये जान लो कि उन्हें भी जीने का अधिकार है। हमें चार पैर वाले जानवरों की भी उतनी ही इज्जत करनी है, जितनी दो पैर वाले इंसानों की। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी गुजारिश को मानेंगे।' अभिनेता की इस गुजारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर है। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया है 'बहुत अच्छा संदेश। मासूम जानवरों को मारने का कोई मतलब नहीं है। जिनके पास पालतू जानवर हैं वह इसका दर्द जानते हैं।'

समय रैना मामले में कोर्ट के फैसले को यूजर्स ने आमिर की फिल्म से जोड़ा, बोले- इसीलिए वह लीजेंड हैं
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि 'डाकू महाराज' की रिलीज के वक्त बालकृष्ण के फैंस का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें फैंस एक बकरे का सिर काट रहे थे और उसका खून 'डाकू महाराज' के पोस्टर पर लगा रहे थे। इसके बाद PETA (पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद तिरुपति पुलिस ने एक थिएटर में बकरे की बलि देने वाले पांच फैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
'अखंडा 2' पांच दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा भी हैं।