समय रैना मामले में कोर्ट के फैसले को यूजर्स ने आमिर की फिल्म से जोड़ा, बोले- इसीलिए वह लीजेंड हैं
Samay Raina: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को निर्देश दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर दिव्यांग बच्चों के लिए खास शो का आयोजन करें। यूजर्स इस निर्देश को आमिर खान की फिल्म से जोड़ कर देख रहे हैं। जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज हुई। इसमें आमिर खान का किरदार शराब पीकर गाड़ी चलाता है और उनसे एक्सीडेंट हो जाता है। यह मामला अदालत में जाता है। इसके बाद जज आमिर खान को सजा के तौर पर स्पेशल चाइल्ड को तीन महीने तक बास्केटबॉल सिखाने का निर्देश देती हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स समय रैना वाले मामले को आमिर खान की फिल्म के इसी सीन से जोड़ रहे हैं।
यूजर्स ने समय रैना को मिले निर्देश को आमिर खान की फिल्म से रिलेट किया है और उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'इसलिए वह (आमिर खान) मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं। देर से सही लेकिन उनका काम पहचाना जाता है।' एक और यूजर ने लिखा है 'पहली बार इंसाफ के साथ जिंदगी का सबक सिखाया गया।' एक और यूजर ने लिखा है 'यही वजह है कि वह (आमिर खान) लीजेंड हैं।' एक यूजर ने कहा है 'अदालत का फैसला सुनने के बाद मैंने भी इसे फिल्म से रिलेट कर रहा था।'
शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने दिया सरप्राइज, पत्नी के साथ फोटो शेयर कर बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को यह निर्देश क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था। याचिका में कहा गया था कि समय रैना ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) के इलाज को लेकर असंवेदनशील टिप्पणियां की थीं और एक दिव्यांग का मजाक उड़ाया था। यही आरोप विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठाकुर, आदित्य देसाई और निशांत जगदीश तंवर पर लगे हैं। याचिका पर अदालत ने सुनवाई की और अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगली सुनवाई पर समय रैना की तरफ से पक्ष पेश की जाए।