Namrata Shirodkar: निक जोनस से मिलीं नम्रता शिरोडकर, खास शाम के लिए प्रियंका चोपड़ा का जताया आभार
Namrata Shirodkar-Nick Jonas: नम्रता शिरोडकर ने निक जोनस से मुलाकात की है और साथ ही उनके म्यूजिकल शो का भी लुत्फ उठाया है। जानिए इसके बाद नम्रता ने किस तरह जताया आभार।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी गायक-गीतकार निक जोनस के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए उनके साथ बिताए पलों के लिए उन्हें शुक्रिया बोला है। साथ ही नम्रता ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के अभिनय की भी तारीफ की है। इस दौरान नम्रता शिरोडकर के साथ उनके बच्चे भी नजर आए।
नम्रता ने की निक जोनस की तारीफ
नम्रता शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक तस्वीर में वो निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। जबकि कुछ फोटोज में वो अपने बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान नम्रता शिरोडकर ने निक जोनस का शो ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ भी देखा और इसकी भी तस्वीर शेयर की। तस्वीरों को शेयर करते हुए नम्रता शिरोडकर ने कैप्शन में लिखा, “कल रात ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देखा।
View this post on Instagram
निक जोनस आप बिल्कुल अविश्वसनीय थे। इतने संवेदनशील और इतने वास्तविक। आपने जेमी में इतनी गहराई ला दी। यह देखना वाकई बहुत भावुक करने वाला था। ऐसा हमेशा नहीं होता कि आप इतने सारे इमोशन के साथ एक शानदार म्यूजिकल देखें। एड्रेनल वॉरेन को बधाई, आप शानदार थे। एक खूबसूरत शो के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस खास शाम के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद।”
यह खबर भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: गंजी-चप्पल पहनकर नाटक देखने वालों से जूही बब्बर सोनी को नफरत, बोलीं- रंगमंच सलीके से देखें
आखिरी बार साल 2004 में फिल्म में नजर आई थीं नम्रता
इस दौरान नम्रता शिरोडकर के साथ उनके बच्चे गौतम और सितारा भी साथ में दिखे। नम्रता शिरोडकर ने साल 2005 में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ शादी की थी। नम्रता आखिरी बार साल 2004 में आई फिल्म ‘रोक सको तो रोक लो’ में नजर आई थीं।
यह खबर भी पढ़ें: Samwad 2025: ‘सपना था किसी रोल में यूनिफॉर्म पहनूं’, इमरान ने बताया ‘ग्राउंड जीरो’ के सेट पर हुई कैसी तकलीफ