फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nagarjuna launches Season 2 of the Celebrated Animated Series Krish Trish and Baltiboy at IFFI Goa

IFFI Goa: गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की एनिमेटेड सीरीज को नागार्जुन ने किया लॉन्च, पॉडकास्ट में भी होगा मौजूद

Thu, 21 Nov 2024 08:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 08:12 PM IST
सार

IFFI Goa: दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने ‘इफ्फी’ गोवा में मशहूर एनिमेटेड सीरीज ‘कृष’, ‘त्रिश’ और ‘बाल्टीबॉय: भारत हैं हम’ का सीजन 2 लॉन्च किया। यह सीरीज गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दिखाएगी। शो आकाशवाणी पर रेडियो सीरीज और स्पॉटिफाई पर पॉडकास्ट के रूप में भी उपलब्ध होगा।
 

विज्ञापन
Nagarjuna launches Season 2 of the Celebrated Animated Series Krish Trish and Baltiboy at IFFI Goa
नागार्जुन ने एनिमेटेड सीरीज का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

इस वर्ष गोवा में आयोजित ‘इफ्फी 2024’ काफी खास है। भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  कई सारी बेहतरीन फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ कई नई फिल्मों की घोषणा और लॉन्च का केंद्र भी बनेगा। इसी कड़ी में  दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन ने भारत के गुमनाम या सबसे कम चर्चित स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित एनिमेटेड सीरीज ‘कृष’, ‘त्रिश’ और ‘बाल्टीबॉय: भारत हैं हम’ के दूसरे सीजन को लॉन्च किया।
विज्ञापन


इन दिग्गजों के नागार्जुन ने की शिरकत
सुपरस्टार नागार्जुन ने इस कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी, सीबीसी के महानिदेशक योगेश बावेजा, शो के निर्माता मुंजाल श्रॉफ और ग्राफिटी स्टूडियो के तिलक शेट्टी, नेटफ्लिक्स इंडिया की पब्लिक पॉलिसी निदेशक महिमा कौल और प्राइम वीडियो की निदेशक और एसवीओडी प्रमुख शिलांगी मुखर्जी के साथ शिरकत की।
विज्ञापन

Meenakshi Chaudhary: अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं मीनाक्षी, इन आगामी दो फिल्मों से हैं उम्मीदें
विज्ञापन
विज्ञापन


12 भाषाओं में उपलब्ध होगी सीरीज
भारत के गुमनाम या सबसे कम चर्चित स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित एनिमेटेड सीरीज के पहले सीजन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब इसके दूसरे सीजन को भी लॉन्च कर दिया गया है। पहले सीजन की ही तरह दूसरा सीजन भी  दूरदर्शन, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर एक साथ प्रीमियर होगा। यह सीरीज हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, मराठी, गुजराती, बंगाली, असमिया और ओडिया सहित सात अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं - फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रूसी, कोरियाई, चीनी और अरबी में उपलब्ध होगी। इस सीरीज को विश्वभर के 150 देशों के दर्शक देख सकेंगे। 

सीजन 2 वेव्स पर है उपलब्ध
सीजन 2 प्रसार भारती के नए लॉन्च किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर उपलब्ध है। इस सीरीज में देश भर के गुमनाम नायकों  को सामने लाने की पहल है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के ताजी देले और पोंगे देले, हिमाचल प्रदेश के वजीर राम सिंह पठानिया और झारखंड के बिरसा मुंडा शामिल हैं। इस अवसर पर नागार्जुन ने कहा, "मैं बहुत सारी पौराणिक कथाओं और श्री राम, लक्ष्मण, भरत, अर्जुन की कहानियों को देखकर बड़ा हुआ हूं, लेकिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। नए शो भारत है हम के साथ, बच्चों और अगली पीढ़ी को हमारे नायकों के बारे में पता चलेगा।" 


ये शो होंगे प्रसारित
प्राइम वीडियो, भारत की निदेशक और प्रमुख - एसवीओडी शिलांगी मुखर्जी ने कहा, "हम 1 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर ‘कृष’, ‘त्रिश’ और ‘बाल्टीबॉय: भारत हैं हम’ का नया सीजन शुरू करके बहुत खुश हैं। यह सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कई नायकों के अमूल्य योगदान को खूबसूरती से उजागर करती है, जिससे भारत और दुनिया भर के दर्शकों को हमारे समृद्ध इतिहास के बारे में और जानने का मौका मिलता है।

ऑडियो फॉर्म में भी होंगे मौजूद
‘कृष’, ‘त्रिश’ और ‘बाल्टीबॉय: भारत हैं हम’ एक रेडियो श्रृंखला और एक पॉडकास्ट के रूप में भी उपलब्ध होंगे। ‘बाल्टीबॉय: भारत हैं हम’ ऑल इंडिया रेडियो पर होगा, जो पूरे भारत में 12 भाषाओं में प्रसारित होगा। प्रत्येक एपिसोड रविवार को सुबह 10:30 बजे सुना जा सकेगा।
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने कास्टिंग काउच पर कह दी बड़ी बात, बोले- समझौते से रोल की गारंटी नहीं मिलती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed