Thandel: ‘तंडेल’ की सफलता का मनेगा एक और जश्न, फिल्म से खास कनेक्शन रखने वाले श्रीकाकुलम में होगा इवेंट
Thandel: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ के निर्माता फिल्म की सफलता का एक और जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने हाल ही में एक सक्सेस इवेंट का आयोजन किया था।
विस्तार
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का निर्देशन चंदु मोंडेती ने किया है, जो दुनियाभर में फैंस का दिल जीत रही है। हाल ही में फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माताओं ने एक कार्यक्रम रखा। नागार्जुन इस इवेंट के चीफ गेस्ट थे। निर्माताओं ने अब एक और सक्सेस इवेंट रखने की योजना बनाई है।
कब और कहां होगा नया इवेंट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तंडेल’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माता एक और इवेंट का आयोजन करने जा रहे हैं। यह आयोजन 13 फरवरी को श्रीकाकुलम में मनाया जाएगा। यह इवेंट शाम 5 बजे के बाद एनटीआर एमएच स्कूल ग्राउंड म्युनिसिपैलिटी में होगा। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद होगी।
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित
‘तंडेल’ का क्या है श्रीकाकुलम से कनेक्शन?
‘तंडेल’ फिल्म का श्रीकाकुलम से गहरा कनेक्शन है, क्योंकि यह श्रीकाकुलम के ही एक मछुआरे की कहानी बताती है, जो गलती से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में चला जाता है और उसे हिरासत में ले लिया जाता है। फिल्म उसके संघर्ष और प्यार के लिए घर वापस आने की यात्रा को दिखाती है।
यह खबर भी पढ़ें: Mrunal Thakur: इमरजेंसी देख मृणाल ठाकुर ने की कंगना रनौत की तारीफ, बोलीं- 'पूरी टीम ने शानदार काम किया..'
‘तंडेल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘तंडेल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी। मंगलवार को फिल्म ने 3.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 44.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।