फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Music Composer Devi Sri Prasad Said Allu Arjun starrer Pushpa 2 will be more bigger than Pushpa

Pushpa 2: देवी श्री प्रसाद ने 'पुष्पा 2' को लेकर कही बड़ी बात, कहा- पहले भाग से दस गुना बड़ी होगी फिल्म

Mon, 14 Oct 2024 08:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 14 Oct 2024 08:01 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। इस बीच संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने खुलासा करते हुए बताया है कि 'पुष्पा 2' काफी मनोरंजक होगी, जो अपने पहले भाग से दस गुना ज्यादा बड़ी होने वाली है। 

विज्ञापन
Music Composer Devi Sri Prasad Said Allu Arjun starrer Pushpa 2 will be more bigger than Pushpa
देवी श्री प्रसाद- अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2', इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन इस वक्त साउथ के ही नहीं, बल्कि देश भर में एक लोकप्रिय नाम हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म पुष्पा से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। अब इसके अगले भाग को लेकर वह काफी चर्चा बटोर रहे हैं। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और वो फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारियों पर नजर गड़ाए रहते हैं। अब साउथ के मशहूर और लोकप्रिय संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने भी फिल्म को लेकर खुलासा करते हुए जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


'पुष्पा 2' होगी पहले से ज्यादा मनोरंजक- डीएसपी
'पुष्पा' की सफलता में इसके गाने और संगीत का भी एक अहम योगदान है। फिल्म का गाने काफी ज्यादा पसंद किए गए थे। इस बार भी दर्शकों को फिल्म की संगीत से काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। 123 तेलुगु के एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में संगीत दे रहे देवी श्री प्रसाद, जिन्हें डीएसपी भी कहा जाता है, उन्होंने फिल्म की काफी तारीफ की है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वो अभी इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म पहले भाग से भी ज्यादा मनोरंजक होगी। 
विज्ञापन

Bigg Boss Kannada: किच्चा सुदीप ने ‘बिग बॉस कन्नड़’ को कहा अलविदा, दस वर्षों से कर रहे थे होस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

'पुष्पा से दस गुना बड़ी होगी पुष्पा 2'
डीएसपी ने पुष्पा 2 को लेकर आगे कहा कि इस फिल्म का इंटरवल से पहले का हिस्सा ही लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। दिग्गज संगीतकार ने आगे कहा कि उन्होने फिल्म देखी है और इसमें कई बेहतरीन दृश्य हैं। उन्होंन कहा, "मैंने फिल्म देखी है और फिल्म में कई बेहतरीन पल हैं। पुष्पा 2 पहले भाग से दस गुना बड़ी होगी। अल्लू अर्जुन अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।" डीएसपी जल्द ही अमेरिका के दौरे पर निकलने वाले हैं, जिसे लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस कर मीडिया से बातचीत की है। 
मृणाल ठाकुर का दिखा कूल एंड कंफर्टेबल लुक
साल 2021 में रिलीज हुई थी 'पुष्पा'
'पुष्पा' साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। सुकुमार के निर्देशन में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ने हिंदी दर्शकों को भी काफी आकर्षित किया था। फिल्म के हिंदी डब को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म के अगले भाग की रिलीज डेट को लेकर काफी समय तक संशय का माहौल बना हुआ था। हालांकि, अब ये साफ हो चुका है कि फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में फहद फासिल, सुनील आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। 
Panchayat 4: 'पंचायत 4' पर आया बड़ा अपेडट, जानें कब शुरू होगी नीना गुप्ता-जितेंद्र कुमार की सीरीज की शूटिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed