फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Actor Kichcha Sudeep announces exit from Bigg Boss Kannada he quit show after season 11

Bigg Boss Kannada: किच्चा सुदीप ने ‘बिग बॉस कन्नड़’ को कहा अलविदा, दस वर्षों से कर रहे थे होस्ट

Mon, 14 Oct 2024 07:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

कन्नड़ अभिनेता ‘किच्चा सुदीप’ ने घोषणा की है कि वह ‘बिग बॉस कन्नड़’ को अब होस्ट नहीं करेंगे। अभिनेता पिछले दस वर्षों से इस शो का हिस्सा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
South Actor Kichcha Sudeep announces exit from Bigg Boss Kannada he quit show after season 11
किच्चा सुदीप - फोटो : एक्स@KicchaSudeep

विस्तार

‘बिग बॉस’ देश का सबसे चर्चित टीवी शो है। यह हिंदी समेत कई भाषाओं में प्रसारित होता है। हिंदी भाषा को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं। शो को होस्ट करने का उनका अंदाजा काफी अलग और अनोखा है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसी तरह कन्नड़ भाषा में कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप भी ‘बिग बॉस कन्नड़’ को होस्ट करते हैं। वह पिछले दस वर्षों से इसे होस्ट करते आए हैं, लेकिन अब अभिनेता ने इस पॉपुलर शो को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन


दस सीजन होस्ट कर चुके हैं अभिनेता
कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप ‘बिग बॉस कन्नड़’ को दस साल यानी इसके पहले सीजन से ही होस्ट करते आए हैं। प्रशंसक उनकी होस्टिंग के अंदाज को काफी पसंद भी करते हैं। उन्होंने हमेशा शो के प्रतिभागियों को सही रास्ता दिखाया और जरूरत पड़ने पर उन्हें डांट भी लगाई।
विज्ञापन

Alia Bhatt Movies: आलिया की इन फिल्मों ने पहले वीकेंड में की सबसे ज्यादा कमाई, जानें क्या है 'जिगरा' का स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शो होस्ट नहीं करेंगे किच्चा सुदीप
दर्शकों को किच्चा सुदीप की होस्टिंग का अंदाज बहुत पसंद आता है। हालांकि, उनके प्रशंसकों को मायूसी का सामना करना पड़ेगा। अभिनेता ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर घोषणा की है कि वह ‘बिग बॉस कन्नड़’ का अगला सीजन नहीं करेंगे।

क्या कहा अभिनेता ने?
किच्चा सुदीप एक्स पर लिखते हैं,  'बिग बॉस सीजन 11’ को बेहतरीन प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया। आपने जो प्यार शो और मेरे लिए, दिखाया है, वह टीवीआर नंबर के जरिए साफ झलक रहा है। मेरे लिए ‘बिग बॉस’ के 11 वर्षों का सफर शानदार रहा है, लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है। ‘बिग बॉस कन्नड़’ का ग्यारहवां सीजन आखिरी सीजन होगा, जिसे मैं होस्ट करूंगा। मुझे विश्वास है कि कलर्स चैनल और जो लोग ‘बिग बॉस कन्नड़’ देखते हैं, वह मेरे इस फैसले का सम्मान करेंगे। किच्चा सुदीप आगे कहते हैं, 'आइए ‘बिग बॉस कन्नड़’ के इस आखिरी सीजन को बेहतर बनाएं, मैं भी पूरी कोशिश करूंगा कि आपका भरपूर मनोरंजन करूं।' अभिनेता किच्चा सुदीप अपनी कुछ आगामी परियोजनाओं में व्यस्त होने वाले हैं, जिसमें उनकी एक फिल्म  'मैक्स' भी शामिल है।
Panchayat 4: 'पंचायत 4' पर आया बड़ा अपेडट, जानें कब शुरू होगी नीना गुप्ता-जितेंद्र कुमार की सीरीज की शूटिंग?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed