फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Panchayat 4 know when will the shooting of Neena Gupta Jitendra Kumar series start

Panchayat 4: 'पंचायत 4' पर आया बड़ा अपेडट, जानें कब शुरू होगी नीना गुप्ता-जितेंद्र कुमार की सीरीज की शूटिंग?

Mon, 14 Oct 2024 07:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 14 Oct 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Panchayat 4 know when will the shooting of Neena Gupta Jitendra Kumar series start
'पंचायत 4' - फोटो : इंस्टाग्राम

सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक 'पंचायत' अपने बहुप्रतीक्षित सीजन 4 के लिए तैयार है। यह शो इस साल की शुरुआत में अपने तीसरे सीजन के साथ लौटा। फुलेरा गांव में स्थापित 'पंचायत' की कहानी एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक पर आधारित है, जो अपने स्तर की नौकरी पाने में असमर्थ है। इसलिए, वह गांव में सचिव जी के रूप में एक पंचायत के लिए काम करता है और कई सांसारिक चुनौतियों से निपटता है। इसी बीच सीरीज के चौथे सीजन पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है, जिससे प्रशंसकों का खुश होना लाजमी है।

विज्ञापन

इसी महीने शुरू होगी शूटिंग

नवीनतम रिपोर्ट से पता चलता है कि आगामी सीजन की शूटिंग इसी महीने शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन की शूटिंग 25 अक्तूबर, 2024 से शुरू होगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसमें शो के सभी लोकप्रिय किरदारों-अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी (जितेंद्र कुमार), प्रधान पति (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता), प्रह्लाद (फैसल मलिक), विकास शुक्ला (चंदन रॉय), रिंकी (संविका), भूषण (दुर्गेश कुमार), बिनोद (अशोक पाठक) और क्रांति देवी (सुनीता) रजवार) की वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निर्माताओं ने की मेहनत 

रिपोर्ट के मुताबिक, 'यह एक दुर्लभ वेब शो है जो पूरे परिवार के लिए उपयुक्त है और इसलिए इसे सभी उम्र के दर्शक मिले हैं। अब तक के सभी सीजन संतोषजनक रहे हैं और निर्माताओं ने सीजन 4 की स्क्रिप्ट पर कड़ी मेहनत की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।'

Rajkummar Rao: मासिक किस्त पर है राजकुमार राव का घर! अभिनेता ने कहा- लोग जितना अमीर समझते हैं उतना नहीं हूं

विज्ञापन

2026 में रिलीज होगी 'पंचायत 4'

मई 2024 में, पंचायत सीजन 3 की रिलीज के दौरान, निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने सीजन चार लिखना शुरू कर दिया है और उनके लिए, दो सीजन के बीच कोई ब्रेक नहीं है। निर्देशक ने कहा था, 'तीसरा सीजन खत्म हो चुका है और हमने सीजन चार के तीन से चार एपिसोड लिख लिए हैं।' फिल्म निर्माता ने एक बार यह भी खुलासा किया था कि चौथा सीजन 2026 में रिलीज होगा। 

Param Sundari: परम सुंदरी में नजर आएगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की जोड़ी, तुषार जलोटा होंगे निर्देशक!

साल 2000 में शुरू हुआ 'पंचायत' का सिलसिला

'पंचायत' का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ और इसे भारी लोकप्रियता मिली। इसकी व्यापक लोकप्रियता के कारण, 'पंचायत' के निर्माता 2022 में इसका दूसरा सीजन लेकर आए, जबकि तीसरा सीजन इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था।

Kriti Sanon: काजोल संग दोबारा काम करने पर कृति सेनन ने जताई खुशी, कहा- इस फिल्म में वो और भी बेहतर हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed