फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   movies & webseries releasing on ott platforms this june

OTT Release: जून में धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा जबरदस्त डोज

Sun, 01 Jun 2025 11:32 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

OTT Release In June 2025: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस महीने बहुत सारी फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही फिल्मों और सीरीज की लिस्ट 

विज्ञापन
movies & webseries releasing on ott platforms this june
इस महीने ओटीटी रिलीज - फोटो : IMDb

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जून 2025 का महीना जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कई चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज डेट तय हो चुकी है। थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी और रियलिटी शोज़ की भरमार जून में OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगी। खास बात ये है कि हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी अब घर बैठे स्ट्रीम की जा सकेंगी। चलिए जानते हैं इस महीने की सबसे चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी डिटेल

विज्ञापन

'स्टोलन' से खुलेगा जून का खाता
4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'स्टोलन' की स्ट्रीमिंग शुरू होगी। करण तेजपाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और वर्धन शुभम की दमदार जोड़ी दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने का वादा करती है।

विज्ञापन

movies & webseries releasing on ott platforms this june
'द ट्रेटर्स' में राज कुंद्रा और अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम

6 जून को डबल धमाका
6 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जबरदस्त एक्शन फिल्म 'जाट', जो अप्रैल में थिएटर्स में धूम मचा चुकी है। इसी दिन प्राइम वीडियो पर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी ‘भूल चुक माफ’ भी दस्तक देगी, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta: प्रतीक शाह पर भड़के हंसल मेहता, लोगों से की ये मांग; कहा- दुर्व्यवहार चुप्पी में पनपता

12 जून को दो बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
12 जून से प्राइम वीडियो पर रियलिटी सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ की शुरुआत होगी, जिसे करन जौहर होस्ट करेंगे। इसमें हर हफ्ते गुरुवार रात 8 बजे नया एपिसोड आएगा। इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी स्ट्रीम होगी, जो थिएटर्स में कमाल न दिखा पाई थी लेकिन OTT पर नया जीवन पा सकती है।

जलियांवाला बाग की अनकही दास्तान
13 जून को जियो होस्टार पर 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' रिलीज होगी। इस ऐतिहासिक ड्रामा में अक्षय कुमार और आर माधवन जैसे सितारे एक सच्ची घटना को परदे पर पेश करेंगे। फिल्म न्यायमूर्ति शंकरण नायर के संघर्ष को केंद्र में रखती है।

ये खबर भी पढ़ें: Sudipto Sen Exclusive: मेरे किसी भी सवाल पर आरएसएस नेता गुस्सा नहीं हुए, उनके जवाबों पर मैंने बनाई नॉलेज सीरीज

‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन भी तैयार
नेटफ्लिक्स पर इसी दिन यानी 13 जून को एक्शन और क्राइम से भरपूर 'राणा नायडू' का सीजन 2 भी स्ट्रीम होगा। पहला सीजन 2023 में आया था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस बार भी राणा और वेंकटेश दग्गुबती की जोड़ी जबरदस्त हंगामा मचाने को तैयार है।

movies & webseries releasing on ott platforms this june
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

कपिल शर्मा की वापसी
21 जून को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। कपिल शर्मा के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे फेवरेट कॉमेडियन्स फिर से लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं।

‘स्पेशल ऑप्स 2’ का भी इंतजार
नीरज पांडे की सुपरहिट सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन भी जून में प्राइम वीडियो पर आने वाला है, हालांकि इसकी तारीख का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। के के मेनन और करण टैकर जैसे सितारों के दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर ये सीरीज एक बार फिर जासूसी की दुनिया में ले जाएगी।

विज्ञापन

सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में 
जून 2025 में सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि इस महीने 6 बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। कमल हासन की 'ठग लाइफ' से शुरुआत होगी, जिसे मणि रत्नम ने निर्देशित किया है। इसके बाद 'हाउसफुल 5', 'सितारे जमीन पर', 'कुबेरा', 'मां' और 'ज्ञानवापी फाइल्स' दर्शकों को मनोरंजन का तगड़ा डोज़ देंगी।

यानी साफ है, जून 2025 में ओटीटी और थिएटर्स दोनों पर ही एक से बढ़कर एक कंटेंट की बौछार होने वाली है। दर्शकों के पास हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिलेगा। चाहे आप एक्शन पसंद करते हों, थ्रिलर, कॉमेडी या इतिहास। ये महीना ओटीटी लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed