फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   student of the year review truly refreshing movie

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' यानी दोस्ती, प्यार और कॉम्पटीशन

Mon, 22 Oct 2012 01:45 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Mon, 22 Oct 2012 01:45 PM IST
विज्ञापन
student of the year review truly refreshing movie

हैलो फ्रैंड्स! आपने अकसर कॉलेज और स्कूल के लेवल पर होने वाले कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया होगा। हमारे कॅरियर में इस तरह की एक्टीविटीज़ बहुत हेल्प करती हैं। लेकिन क्या आपने कॉम्पटीशन के चक्कर में अपने बेस्ट फ्रैंड्स खोए हैं? नहीं ना, फिलहाल इस हफ्ते रिलीज करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की थीम यही है दोस्ती, प्यार और कॉम्पटीशन। अब देखना यह है कि यह थीम दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

विज्ञापन


कहानी
अगर आपने करण जौहर की 'कुछ कुछ होता है', आमिर खान के प्रोडक्शन की 'जाने तू या जाने ना' जैसी फिल्में देखी है तो इसे देखकर उनकी याद जरूर आएगी। फिल्म में रईसजादों के एक स्कूल की कहानी है, जहां सिर्फ अमीर घराने के बच्चे पढ़ते हैं या फिर स्कॉलरशिप के जरिए आए स्टूडेंट्स। शनायाद सिंघानिया (आलिया) बेहद मॉडर्न है और एक बिजनेसमैन अशोक नंदा (रामकपूर) के बेट रोहन नंदा (वरूण धवन) को दस साल से जानती है और पिछले चार साल से उसकी गर्ल फ्रेंड है। रोहन के पिता अशोक स्कूल के ट्रस्टी है तो रोहन ऐसे में अपनी खूब चलाता है। वहीं अभिमन्यु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) स्कॉलरशिप से इस स्कूल में आया है। स्कूल में पिछले 25 साल से हर बार 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' चुना जाता है जिसके लिए कॉम्पटीशन होता है, जो तीन लेवल पार कर लेता है उसे वो ट्रॉफी मिलती है।
विज्ञापन


शनाया, रोहन, अभिमन्यु और तान्या के साथ ही सात लोगों का ग्रुप है। सभी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है। लेकिन जब आती है इस कॉम्पटीशन की बारी तो सब एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं, इसी बीच शनाया रोहन के बजाय अभिमन्यु की और आकर्षित होने लगती है जिससे इस कॉम्पटीशन में रोमांस, गुस्सा और अपने को बेस्ट दिखाने की जंग शुरू हो जाती है। आखिर में कौन जीतता है ये तो फिल्म देखेंगे तो ही मजा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनय
आलिया, वरूण और सिद्धार्थ के अलावा फिल्म में और भी कई नए चेहरे हैं लेकिन आलिया और सिद्धार्थ ने पहली ही फिल्म में काफी अच्छा अभिनय किया है। वहीं रोहन ने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। इसके अलावा फिल्म में काजोल की एक झलक दर्शकों को काफी पसंद आएगी। ऋषि कपूर दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे और रोनित रॉय भी अपने रोल में खूब जमे हैं। वहीं छोटे से रोल में फरीदा जलाल भी फिल्म को अहम मोड़ देने में कामयाब हुई हैं। सना सईद भी एक दोस्त और कॉम्पटीटर के रूप में ठीक-ठाक रहीं।

निर्देशन
फिल्म में करन जौहर की पिछली फिल्मों का इफेक्ट साफ तौर पर दिखाई पड़ता है। वहीं 'जाने तू या जाने ना' फिल्म के पैटर्न को यहां हूबहू कॉपी किया गया है, जो कि इफेक्टेव नहीं है। फिल्म की लोकेशंस अच्छी है। कहानी जानी-पहचानी होने के बावजूद फिल्म का प्रेजेंटेशन दमदार और फ्रेश है। करण ने तीनों लीड स्टार्स से अच्छे से काम लिया है। इस फिल्म में भी 'कुछ-कुछ होता है' कि तरह करण फुटबॉल और बॉस्केट बॉल जैसे गेमों से अछूते नहीं रहें। वहीं दो लड़कों के बीच एक लड़की, दो लड़कियों के बीच एक लड़के के फॉर्मूले से भी करण अछूते नहीं रहे।

संगीत
करन के इस फिल्म में कई गानों को रीमिक्स किया गया है और उनमें खासतौर पर अंग्रेजी शब्दों को डाला गया है। इश्क वाला लव और राधा गाने अच्छे हैं, इसके अलावा गुलाबी आंखें, ये चाँद सा रोशन चेहरा, डिस्को दीवाने तीनों को रीमिक्स किया गया है। ऐसे में इन गानों में धूम-धड़ाका, शोर शराबा खूब है जो कि डांस फ्लोर के लिए ठीक है।

क्यों देखें
स्टूडेंट्स के स्कूल-कॉलेज की लाइफ, उनकी मस्ती, उनके अफेयर्स, स्टूडेंट्स मनमुटाव- रोमांस, ईर्ष्या, को देखना है तो आप फिल्म को देख सकते हैं। करण जॉहर के इंडियन रोमांटिक जॉनर के फैन है तो फिल्म देख सकते हैं।

क्यों न देखें
पुरानी कहानी को नए फ्लेवर में आपको देखना पसंद नहीं या फिर यूथ सेंट्रिंक फिल्म आपको पसंद नहीं तो ये फिल्म आपके लिए नहीं है।

एक्स्ट्रा शॉट्स

  • निर्देशक महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट इस फिल्म से डेब्यू कर रही है।
  • निर्देशक डेविड धवन का बेटा वरूण धवन भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहा है।
  • इंडियन मॉडल और असिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में अपना कॅरियर शुरू कर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं।
  • वरूण और सिद्धार्थ फिल्म 'माय नेम इज खान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करण जौहर के सहयोगी रह चुके हैं।
  • नए कलाकार होने के बावजूद भी ये फिल्म काफी महंगी है। जबकि आमतौर पर नए कलाकारों के साथ इतना रिस्क नहीं लिया जाता।
  • फिल्म की गेस्ट अपीयरेंस में बोमन ईरानी, फराह खान, काजोल जैसे बड़े सितारे दिखे।
  • फिल्म में तान्या का किरदार निभाया है 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में शाहरुख और अंजली की बेटी का रोल निभा चुकी सना सईद ने।
  • फिल्म की शूटिंग देहरादून के जंगलों और सेंट टेरेसा स्कूल में हुई है।


फिल्म के सितारे
सितारे कहते हैं कि आलिया भट्ट के लिए उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर लकी रहेगी। ऑन स्क्रीन वरूण धवन और आलिया की जोड़ी लोगों को पसंद आएगी। आने वाला साल वरूण के लिए लकी रह सकता है। इन्हें कई अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। सिद्धार्थ का काम भी पसंद किया जाएगा लेकिन अभी इन्हें काफी स्ट्रगल करना होगा। 2014 में इन्हें कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। बॉक्स ऑफिस कलैक्शन की बात करें तो फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस करेगी। लेकिन करण जौहर के लिए सलाह है कि अधिक उम्मीद न रखें।
(राकेश झा)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed