फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Salman Khan Bharat film Trailer review

Trailer Review: बाऊजी की बताई सीख गांठ बांधकर मैडम सर को रिझाने निकला ‘भारत’

Mon, 22 Apr 2019 03:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 22 Apr 2019 03:37 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: भारत (ट्रेलर)
  • कलाकार: सलमान खान, कटरीना कैफ, तबू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी, नोरा फतेही आदि
  • निर्देशक: अली अब्बास जफर
  • निर्माता: अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार

विज्ञापन
Salman Khan Bharat film Trailer review
bharat - फोटो : file photo

विस्तार

एयरकंडीशंड कमरों में बैठकर 'भारत' को समझने वालों को सबसे पहली बात तो ये समझनी जरूरी है कि भारत कोई विभाजन के समय बना देश नहीं है। यह सनातन काल से चला आ रहा देश है और इसकी मिट्टी रामायण और महाभारत काल के पहले से भी दर्द से सींची जाती रही है। लेकिन, सलमान खान की नई फिल्म 'भारत' के ट्रेलर का पहला डायलॉग है, ‘71 साल पहले ये देश बना और उसी वक्त शुरू हुई मेरी कहानी, लोगों को लगता है कि एक मिडिल क्लास बूढ़े की लाइफ कितनी बोरिंग रही होगी, अब उन्हें क्या बताएं जितने सफेद साल मेरे सिर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।’
विज्ञापन

 

Salman Khan Bharat film Trailer review
bharat - फोटो : you tube
सलमान खान की फिल्म 'भारत' से लोगों को मनोज कुमार की फिल्मों के भारत कुमार जैसे किसी किरदार की उम्मीद नहीं है। सलमान खान खुद भी ये बात इसी ट्रेलर के एक और संवाद में साफ करते हैं कि ये भारत मनोज कुमार के भारत कुमार से अलग है, ‘मेरे बाऊजी ने देश के नाम पर मेरा भी नाम रखा है, अब अगर उसके आगे पीछे मैं कोई सरनेम लगा लूं तो इसका नाम का कद और इज्जत दोनों ही छोटे पड़ जाते हैं।’

'भारत' के बाऊजी बने हैं जैकी श्रॉफ और परिवार में हैं सुनील ग्रोवर से लेकर दिशा पटानी और तमाम दूसरे सितारे। कटरीना कैफ अरब में निकले तेल के दौर की मैडम सर हैं और हिंदुस्तान में मजदूरों की भर्ती करने आई हैं। जवाहर लाल नेहरू का नाम इन दिनों हर दूसरी तकरीर में सुनाई देता है, इस फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत नेहरू की आजादी के वक्त आधी रात को दी गई तकरीर से होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Bharat film Trailer review
salman khan - फोटो : you tube
फिल्म 'भारत' का ट्रेलर बिल्कुल फिल्मी है। इसमें ड्रामा है, एक्शन है, इमोशन है। और है बहुत सारा स्पेशल इफेक्ट्स और फोटो शॉप। सलमान खान का चेहरा चिकना बनाने के लिए इतनी ज्यादा मेहनत की गई है कि आग के गोले से  निकलते समय सलमान खान का शरीर अलग हिलता है और चेहरा अलग।

तकनीकी तौर पर फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म में काफी मेहनत की है, और ये दिखती भी है। ट्रेलर की एडटिंग चुस्त है। संवाद चुन चुन कर सजाए गए हैं। सहयोगी कलाकारों के चेहरे भी जगह जगह दिखते हैं लेकिन ट्रेलर पूरा है सलमान खान का ही। सलमान खान की फिल्म है तो ट्रेलर तो हिट होना ही है, बस अब्बास ने अगर कहानी भी टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी ही रखी तो उनके खाते में हिट फिल्मों की हैट्रिक ये फिल्म जमा कर सकती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed