Digital Review: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फिनाले में बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी
डिजिटल रिव्यू- गेम ऑफ थ्रोन्स (वेब सीरीज)
कलाकार– पीटर डिंकलाजे, निकोलाज कोस्टर वाल्डाउ, लेना हीडे, एमिला क्लार्क, किट हैरिंगटन, सोफी टर्नर आदि। निर्देशक– डेविड नटर
ओटीटी– हॉट स्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सबसे बड़ी फैंटेसी लीग का भी फिनाले सीजन आ पहुंचा है। दुनिया भर में जिस वेब सीरीज के सबसे ज्यादा प्रशंसक है, वह है गेम ऑफ थ्रोन्स। गेम ऑफ थ्रोन्स के आठवें सीजन का पहला एपीसोड भारत में स्टार नेटवर्क के ओटीटी हॉटस्टार पर आ चुका है और इसे देखने की जो बेताबी दर्शकों में रही है, वह जरूर इस ओटीटी को साल के दूसरी तिमाही को सबसे ज्यादा हिट्स पाने वाला ओटीटी बनाने जा रही है।
गेम ऑफ थ्रोन्स एक फंतासी गाथा है। इसमें राजा हैं, रानियां हैं, साजिशें हैं, मुकाबले हैं और है प्यार, दोस्ती और रिश्तों की बनती बिगड़ती कहानियां। गेम ऑफ थ्रोन्स का पहला सीजन भी आठ साल पहले अप्रैल में ही शुरू हुआ था। साल 2011 से इस कहानी को लगातार देखते आ रहे दर्शकों के लिए इस बार का सीजन बहुत इमोशनल है।
जैसा कि आमतौर पर हर सुपरहिट वेब सीरीज के शुरूआती एपीसोड्स में होता है, गेम ऑफ थ्रोन्स के आठवें सीजन का पहला एपीसोड भी थोड़ा हल्का है। निर्देशक डेविड नटर ने इतने विशाल स्तर पर फैली इस कहानी का आठवां सिरा जहां से पकड़ा है, वह दर्शकों को थोड़ा चौंकाता भी है और हैरान भी करता है।
जॉन स्नो का विंटरफेल पहुंचना इस सिरे की असली कड़ी है। टिरियन और वैरीज की कहासुनी और नोंकझोंक के बीच कहानी आगे बढ़ती है और दूसरे एपीसोड में कहानी के ग्राफ को ऊपर ले जाने वाले आधार का काम करती है। किसी भी वेबसारीज की तरह यहां भी कहानी तब तक आपको समझ नहीं आएगी जब तक कि आप इसके पहले के सीजन नहीं देख सकते। भारत में ये वेब सीरीज हॉटस्टार पर उपलब्ध है।