फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Don't Be Shy Movie Review movie review and rating in hindi featuring aarushi bajaj and anurag basu alia bhatt

Don't Be Shy Review: नई पीढ़ी की भावनाओं का रोलर कोस्टर, अभिनय अच्छा पर पटरी से उतरी पटकथा; कैसी है फिल्म?

Fri, 25 Sep 2026 01:38 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Sep 2026 01:38 PM IST
सार

Don't Be Shy Movie Review in hindi: फिल्म ‘डोंट बी शाय’ ओटीटी पर 25 सितंबर 2026 को रिलीज हो चुकी है। रिश्तों से उम्मीदें और उनकी असफल होने पर बनी यह सीरीज आज की जेनेरेशन को एक आईना दिखाती है। जानें फिल्म कितनी फीकी और मीठी है आलिया के प्रोडक्शन की यह रोम-कॉम मिठाई?

विज्ञापन
Don't Be Shy Movie Review movie review and rating in hindi featuring aarushi bajaj and anurag basu alia bhatt
फिल्म 'डोंट बी शाय' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
डोंट बी शाय
कलाकार
आरुष‍ि बजाज , अंश दुग्‍गल , बियांका अरोड़ा , पीयूष खाती और अनुराग बसु
लेखक
श्रीति मुखर्जी
निर्देशक
श्रीति मुखर्जी
निर्माता
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट
रिलीज डेट
25 सितंबर 2026
रेटिंग
2.5/5

विस्तार

फिल्म ‘डोंट बी शाय’ की कहानी नई पीड़ी के रिलेशनशिप उससे जुड़ी अपेक्षाओं और वास्तविकता को दर्शाती है। मगर अगर दर्शक कहानी के अंजाम पहले ही लगा लें तो फिल्म का एक्स फैक्टर कहीं गुम हो जाता है। बस एक बेहतरीन मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते करते निर्देशक स्क्रीनप्ले में चूक कर बैठते हैं। जानें कैसी है कहानी?
विज्ञापन

Don't Be Shy Movie Review movie review and rating in hindi featuring aarushi bajaj and anurag basu alia bhatt
फिल्म 'डोंट बी शाय' - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी

फिल्म ‘डोंट बी शाय’ की कहानी में  मुख्य किरदार श्यामिली दास (आरुषी बजाज)  हैं, जिन्हें प्यार से सह शॉय (बियांका अरोड़ा)  कह कर बुलाते हैं। शॉय एक ऐसी युवा लड़की है जिसने अपनी जिंदगी का भविष्य पहले से तय कर रखा है। उसने अपने करियर, प्यार, शादी और आगे की जिंदगी को लेकर योजनाएं बना रखी हैं। उसे लगता है कि अगर वह सही फैसले लेती रही तो जिंदगी उसी योजना के मुताबिक चलेगी। शाय को अपने अमीर बॉयफ्रेंड मयंक (पीयूष खाती) पर पूरा भरोसा है कि वह उसे एक अच्छा भविष्य दे सकता है। उसके पिता जॉय दास (अनुराग बसु  ) से भी शॉय के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदलने लगती है जब उसका  रिश्ता टूटता है। उसके तय किए हुए भविष्य की योजनाएं हिल जाती हैं। इस दौरान उसका खुद पर जरुरत से ज्यादा भरोसा सब खत्म होने लगता है। कभी उसे दुश्मन लगने वाली उसकी सबसे महत्वपूर्ण साथी तारा उसकी दोस्त बन जाती है। तारा के जीवन में भी उसका एक दोस्त है ध्रुव (अंश दुग्गल) जिसके जीवन में एक ठहराव है। शॉय और तारा की दोस्ती कहानी का अहम हिस्सा है। दोनों के बीच बातचीत और उनका एक-दूसरे को समझना शॉय को उस टूटे रिश्ते और जीवन की असुरक्षाओं से निकले में मदद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Don't Be Shy Movie Review movie review and rating in hindi featuring aarushi bajaj and anurag basu alia bhatt
फिल्म 'डोंट बी शाय' - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय 
फिल्म ‘डोंट बी शाय’ में किरदारों का चुनाव बहुत ही सोच समझ कर किया गया। अगर इसकी कहानी पर अच्छी तरह काम किया जाता तो यह एक कमाल की फिल्म बन सकती थी। आरुषी बजाज, बियांका अरोड़ा, पीयूष खाती , अंश दुग्गल चारों ही अपने किरदार में ठीक ठाक लगे। इसके दूसरी तरफ निर्देशक अनुराग बसु को फिल्म में एक्टिंग करता देखना फैंस के लिए एक अलग ही अनुभव है। फिल्म में एक खाते पीते दमदार पिता के रोल में वह काफी अच्छे लग रहे हैं। फिल्म के सहयोगी कलाकार जैसे कुणाल रॉय कपूर और अंजू अल्वा नाइक अपने-अ़पने रोल के साथ इंसाफ करते नजर आए।

विज्ञापन

Don't Be Shy Movie Review movie review and rating in hindi featuring aarushi bajaj and anurag basu alia bhatt
फिल्म 'डोंट बी शाय' - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशन 

‘डोंट बी शाय’ में मुद्दा नई पीढ़ी से जुड़ा हुआ उठाया गया। फिल्म का लेखन -निर्देशन  श्रीति मुखर्जी ने किया है। इसके पहले वह ए दिल है मुश्किल, ये जवानी है दीवानी में भी असिस्टेंट डॉयरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं। यह उनका एकल रूप से पहला बड़ा प्रोजेक्ट था, जिसमें वह बहुत हद तक सफल हो जातीं अगर कहानी की छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया जाता। इस सफर को फिल्म के शुरुआत में जिस तरह दिखाया गया था निर्देशन की कमी की वजह से पूरी तरह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद भी अगर आप हर चीज में परफेक्शन नहीं देखते तो निर्देशन बेहतर था। फिल्म की खास बात यह भी है कि इस फिल्म से आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। रोम-कोम कहानी में यह उनकी पहली फिल्म है।

Don't Be Shy Movie Review movie review and rating in hindi featuring aarushi bajaj and anurag basu alia bhatt
फिल्म 'डोंट बी शाय' - फोटो : सोशल मीडिया

देखें या नहीं
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘डोंट बी शाय’ देखने लायक है। खास तौर पर जेन जी और जेन अल्फा को यह फिल्म पसंद आ सकती है। अगर खाली समय है तो इसे विकल्प में शामिल कर सकते हैं। इससे उलट अगर सीमित समय है और कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं तो इसे नहीं भी देखेंगे तो कुछ खास मिस नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed