फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Digital Review Avengers Endgame film trailer

Digital Review: महामुकाबले का असली गेम छुपा गया 'एवेंजर्स एंडगेम' का ट्रेलर

Thu, 14 Mar 2019 07:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 14 Mar 2019 07:12 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: एवेंजर्स-एंडगेम (ट्रेलर)
  • कलाकार: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रुफैलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जॉनसन, जेरेमी रेनर, डॉन शीडल, ब्री लारसन, कैरेन गिलन, ब्रैडली कूपर, जोश ब्रोलिन आधि।
  • निर्देशक: एंथनी रुसो, जो रुसो
  • बैनर: मार्वेल स्टूडियोज

विज्ञापन
Digital Review Avengers Endgame film trailer
Avengers Endgame - फोटो : you tube

विस्तार

कैप्टन मार्वेल ने एवेंजर्स सीरीज के चाहने वालों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा दिया है। अब बारी है एंवेजर्स सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' की। फिल्म का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। 

विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत वहां से होती है जहां से मार्वेल के सुपरहीरोज की कहानी शुरू होती है। एक गुफा में बना आयरनमैन। एक इंजेक्शन से डीएनए में आए बदलाव से बना कैप्टन अमेरिका। किसी दूसरे ग्रह से आया थॉर। हॉक आई। ब्लैक विडो। सब एक-एक कर सामने आते हैं। ये सारे सुपरहीरोज अब भी दुनिया में कायम हैं। 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' की बातें सबको याद आ रही हैं। साथी सुपरहीरोज की शहादत याद करके सब एक जुट हो रहे हैं। आयरनमैन फिर से खुद को तैयार कर रहा है। इन सबसे आ मिलती है, 'कैप्टन मार्वेल'। थॉर कहता भी है, ‘इस लड़की में बहुत दम है।‘
विज्ञापन


रुसो ब्रदर्स ने पूरी फिल्म का ताना बाना दो मिनट 28 सेकंड के इस ट्रेलर में बखूबी बुन लिया है। बस छोड़ दिया है फिल्म का असली सूत्र और वह है थानोस। ट्रेलर में एंटमैन और हल्क भी नहीं दिखते। थानोस की मचाई तबाही से दुनिया को बचाने की आखिरी कोशिश होगी 'एवेंजर्स: एंडगेम' में। ट्रेलर इस एंडगेम का असली गेम नहीं खोलता है। वह बस इस महामुकाबले का दायरा दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'एवेंजर्स' सीरीज के फैंस के व्हाट्सऐप ग्रुप्स में ये ट्रेलर रिलीज होने के मिनट भर में ही फैल चुका है। अब इस ट्रेलर से थ्योरीज निकलेंगी। 26 अप्रैल तक तरह-तरह के अनुमान लगाए जाएंगे। बन जाएगा वह आधार जिस पर खड़ी होगी मार्वेल स्टूडियोज की पिछले एक साल से सबसे ज्यादा चर्चा में रही इस फिल्म की इमारत। ट्रेलर में वाकई बहुत दम है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed