फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi

Mothers Day: मां का किरदार निभाकर 'अमर' हुईं ये अभिनेत्रियां, अभिनय में ऐसी उतरीं, देखकर आ जाए आंखों में आंसू

Sun, 12 May 2024 09:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 12 May 2024 09:56 AM IST
सार

आज मदर्स डे है। मां को समर्पित यह दिन पूरे विश्व में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया में कुछ कलाकारों ने मां का ऐसा किरदार निभाया कि वह पर्दे पर अमर हो गईं। आज हम मां का किरदार निभाने वाली उन्हीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन
Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi
फिल्मों में मां का किरदार निभाकर 'अमर' हुईं ये अभिनेत्रीयां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘चलती फिरती हुई आँखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है’ मरहूम शायर मुनव्वर राना का यह शेर मां की अहमियत के बारे में सब कुछ बयां कर देता है। मां शब्द ही सुकून भरा है। भारतीय संस्कृति में मां को देवताओं से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। आज 'मदर्स डे' है। इस दिन लोग मां के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान प्रदर्शित करते हैं।  हालांकि, मां को प्रेम और सम्मान देने के लिए हम किसी एक दिन के मोहताज नहीं है। फिल्मी दुनिया ने भी मां का चित्रण इतना शानदार किया कि फिल्मी किरदार भी लोगों के जेहन में बैठ गए। इस विशेष दिन पर हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने मां का किरदार निभा कर खुद को स्क्रीन पर अमर कर लिया।
विज्ञापन

Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi
निरूपा रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

निरूपा रॉय

निरूपा रॉय 70 से 80 के दशक की वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर हर दिल में जगह बना ली। फिल्मी दुनिया में उनकी पहचान मां के तौर पर ही बनी। उन्होंने अपने दौर के लगभग हर हीरो के मां का किरदार निभाया है। उनकी अदाकारी और संवाद बोलने का अंदाज दर्शकों के दिल को छू लेता था। निरूपा रॉय ने फिल्म ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर का किरदार निभाया था, जिसे  लोग आज भी याद करते हैं।
धर्मेंद्र के साथ हुआ धोखा! तस्वीर साझा कर लिखा- आंख मूंदकर किसी पर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi
राखी - फोटो : सोशल मीडिया

राखी

राखी ने अपने फिल्मी करियर में कई मशहूर फिल्मों में काम किया। उन्होंने  शाहरुख और सलमान खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ में मां का ऐसा किरदार निभाया कि वह एक उदाहरण बन गईं। इस फिल्म में उन्होंने मां के अटूट विश्वास को इस कदर पर्दे पर उतारा कि फिल्म देखकर आज भी लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

विज्ञापन

Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया

फरीदा जलाल

फरीदा जलाल ने हिंदी फिल्मों में हर तरह के मां का किरदार निभाया। उन्होंने कभी भावुक, कभी हंसमुख, कभी गंभीर मां का किरदार निभाया। उन्होंने ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काजोल की मां का शानदार अभिनय किया। अभिनेत्री ने  'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कहो ना प्यार है', जैसी कई फिल्मों में मां की भूमिका निभाई है।

Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

रीमा लागू

अभिनेत्री रीमा लागू ने कई फिल्मों में मां का किरदार बखूबी निभाया है। उनकी अदाकारी की सराहना दर्शक भी खूब करते हैं। फिल्म  'हम साथ साथ हैं' में उनकी मां की भूमिका को आज भी दर्शक याद करते हैं। अभिनेत्री ने  'कयामत से कयामत तक’, 'मैंने प्यार किया' और 'कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों में मां का किरदार निभाया है।

Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण खेर 

किरण खेर ने भी फिल्मों में मां के किरदार निभाते हुए उसके हर रूप को पर्दे पर दिखाया है। किरण खेर ने फिल्मों में एक ‘कूल मदर’ की भूमिका निभाते हुए मां की छवि में एक नया बदलाव किया। उन्होंने ‘देवदास’ में एक स्वाभिमानी और कठोर मां की भूमिका निभाई। ‘दोस्ताना’ में वह कूल मदर के रूप में नजर आईं। दर्शकों ने मां के किरदार में किरण खेर को काफी पसंद किया।

Mothers Day 2024 special bollywood actress who played the best role of mother in hindi cinema nirupa roy rakhi
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन

जया बच्चन ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन पहले से ही मोह रखा था। उनकी खूबसूरती की सराहना करते प्रशंसक थका नहीं करते थे। फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के बाद उन्होंने जब मां का किरदार निभाया तो उसे भी उन्होंने बड़ी संजीदगी से पर्दे पर उतारा। उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’ ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों में मां का किरदार निभाया है।
Mother's Day: बच्चों की अकेले परवरिश कर रही हैं ये हसीनाएं, लिस्ट में साक्षी तंवर से लेकर श्वेता तिवारी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed