फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohan Babu hospitalised amid son manchu manoj dispute FIR for attacking journalist doctors share health update

Mohan Babu: बेटे मांचू मनोज के साथ विवाद के बाद मोहन बाबू अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने साझा किया हेल्थ अपडेट

Wed, 11 Dec 2024 04:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 11 Dec 2024 04:35 PM IST
सार

Mohan Babu: दिग्गज अभिनेता मोहन बाबू हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Mohan Babu hospitalised amid son manchu manoj dispute FIR for attacking journalist doctors share health update
मोहन बाबू - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता मोहन बाबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दिग्गज अभिनेता की हालत के बारे में हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। चेयरमैन डॉ. गुरु एन. रेड्डी ने बताया कि मोहन बाबू को 10 दिसंबर की शाम को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. रेड्डी ने बताया, 'उन्हें उच्च रक्तचाप था और उन्हें बहुत ज्यादा दर्द की शिकायत थी। उन्हें गर्दन और पैर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था।'

विज्ञापन

विज्ञापन

मोहन बाबू को कुछ आईं कुछ चोटें
डॉक्टरों ने आगे बताया कि मोहन बाबू को कुछ चोटें आई हैं और उनकी आंख के नीचे सूजन देखी गई है। विस्तृत जांच की जा रही है और उनकी स्थिति का और आकलन करने के लिए आज सीटी स्कैन भी करवाया जाएगा। मेडिकल टीम ने आश्वासन दिया कि उन्हें सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल रही है और आवश्यकतानुसार आगे की जानकारी दी जाएगी।
Mohan Babu: पत्रकार पर हमला करने को लेकर मोहन बाबू पर केस दर्ज, संपत्ति के लिए मांचू मनोज के साथ बढ़ा विवाद

मोहन बाबू का पारिवारिक विवाद
हाल ही में मोहन बाबू और मांचू मनोज के बीच संपत्ति और पारिवारिक मुद्दों को लेकर बढ़ते विवाद के कारण मांचू परिवार सुर्खियों में रहा है। मोहन बाबू ने मनोज पर उनके घर पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया, जबकि मनोज ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने हमेशा उनके भाई विष्णु मांचू के प्रति पक्षपात किया है।
Mohan Babu: अभिनेता मोहन बाबू ने पत्रकार पर किया हमला, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

पत्रकार पर किया मोहन बाबू ने हमला
10 दिसंबर को तनाव तब चरम पर पहुंच गया, जब मनोज को घर में घुसने से मना कर दिया गया और वह अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस गया। उन्होंने दावा किया कि उनके बच्चे अंदर हैं। हंगामे के दौरान मोहन बाबू ने एक पत्रकार पर हमला कर दिया, जिससे पत्रकार की हड्डी टूट गई। अब इस मामले में अभिनेता पर केस भी दर्ज हो गया है।
Manchu Manoj: पिता मोहन बाबू से झगड़े की खबरों के बीच घायल हुए मांचू मनोज, कई चोटों के साथ अस्पताल में आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed