फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manchu Manchu Spotted at Hyderabad Hospital multiple with injuries amid Fight Reports with father Mohan Babu

Manchu Manoj: पिता मोहन बाबू से झगड़े की खबरों के बीच घायल हुए मांचू मनोज, कई चोटों के साथ अस्पताल में आए नजर

Mon, 09 Dec 2024 11:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 09 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

Manchu Manoj: साउथ अभिनेता मांचू मनोज को घायल अवस्था में हैदराबाद के एक निजी अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां उनके पिता और दिग्गज अभिनेता मोहन बाबू के साथ अनबन की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन
Manchu Manchu Spotted at Hyderabad Hospital multiple with injuries amid Fight Reports with father Mohan Babu
मोहन बाबू-मांचू मनोज - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ अभिनेता मांचू मनोज को अपने पिता और अभिनेता मोहन बाबू के साथ अनबन की खबरों के बीच हैदराबाद के एक निजी अस्पताल के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मांचू मनोज अपनी पत्नी भूमा मौनिका और अन्य लोगों के साथ सुरक्षा के बीच अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि अभिनेता को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया, क्योंकि उन्होंने अपनी चोट के बारे में चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन


तेलुगू अभिनेता मोहन बाबू का आरोप- घर पर बेटे ने कब्जा किया
देर रात समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगू अभिनेता मोहन बाबू ने हैदराबाद पुलिस के पास अपने ही बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने छोटे बेटे एम मनोज और पुत्रवधू पर धमकाने का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बेटा-बहू मिलकर जालपल्ली इलाके में उनके घर पर कब्जा कर रहे हैं। राचकोंड पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत में मोहन बाबू ने कहा, मनोज और उसके द्वारा किराये पर रखे गए कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार को उनके आवास पर उपद्रव किया। लगभग 30 व्यक्ति उनके आवास में जबरन घुस आए और कर्मचारियों को धमकाया। मनोज और उनकी पत्नी के निर्देश पर 30 लोगों के समूह ने उनके घर पर 'अवैध रूप से' कब्जा कर लिया। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।
विज्ञापन


बेटे का भी पिता पर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा
पिता की शिकायत से अलग बेटे एम मनोज ने भी शिकायत दर्ज कराई है। मनोज के मुताबिक 10 अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए और जब उन्होंने देख लिया तो भागने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोज ने पहाड़ीशरीफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक अज्ञात लोगों को पकड़ने की कोशिश के दौरान हाथापाई हुई, जिसमें उसे चोटें आईं। मनोज ने भी अपनी पत्नी और बच्चों के लिए सुरक्षा मांगी है। पूरे घटनाक्रम से परिचित एक  पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतों के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में दिखे मांचू मनोज
वायरल हो रहे एक वीडियो में मांचू मनोज को सर्वाइकल कॉलर पहने और अपने आस-पास के लोगों के सहारे चलते हुए देखा जा सकता है। रविवार, 8 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मांचू मनोज को कुछ लोगों द्वारा पीटे जाने के बाद गंभीर चोटें आईं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके पारिवारिक विवाद ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raviteja Yadav (@urs_ravitejayadav)


मांचू परिवार ने खबरों का किया खंडन
इससे पहले हैदराबाद के पहाड़ी शरीफ के एक पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि उन्हें अभिनेता के घर से एक कॉल आया था। अधिकारी ने कहा, 'हालांकि, हमें इस घटना के बारे में किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है। यह सिर्फ एक पारिवारिक मामला था।' दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहन बाबू के साथियों ने मांचू मनोज की पिटाई की जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में मांचू परिवार की पीआरओ टीम ने इन रिपोर्टों की निंदा की और स्पष्ट किया कि पिता-पुत्र की जोड़ी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पहले भी विवादों में रहा मांचू परिवार
मांचू परिवार इससे पहले भी कई बार विवादों के कारण सुर्खियां बटोर चुका है। 2023 में मोहन बाबू के बड़े बेटे मांचू विष्णु और मांचू मनोज के बीच कथित तौर पर बहस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मांचू मनोज ने अभी तक अपने अस्पताल के वीडियो या अपने पिता के साथ अनबन की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो मांचू मनोज को आखिरी बार 2018 की फिल्म ऑपरेशन 2019 में एक पुलिस अधिकारी के रूप में देखा गया था। वह अगली बार मिराय, भैरवम और व्हाट द फिश जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed