फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohammed Siraj reaction on Dating Rumours With Mahira Sharma Requests paparazzi to stop asking says Its untrue

Mohammed Siraj-Mahira: माहिरा शर्मा से डेटिंग की खबरों पर मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी से की गुजारिश

Fri, 21 Mar 2025 05:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Mar 2025 05:31 PM IST
सार

Mohammed Siraj-Mahira Sharma Dating Rumours: काफी वक्त से माहिरा शर्मा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की कथित डेटिंग की खबरें चल रही हैं। इस पर हाल ही में मोहम्मद सिराज ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Mohammed Siraj reaction on Dating Rumours With Mahira Sharma Requests paparazzi to stop asking says Its untrue
माहिरा शर्मा-मोहम्मद सिराज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले कुछ महीनों से क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और बिग बॉस 13 की प्रतिभागी माहिरा शर्मा के कथित अफेयर की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, हाल ही में माहिरा और उनकी मां ने इस तरह के दावों से साफ इनकार किया। मगर, हाल ही में माहिरा मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं तो एक बार फिर इस तरह की खबरों ने तूल पकड़ा है। पैपराजी ने माहिरा से मजाकिया अंदाज में पूछा कि उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम कौन सी है? 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Singh: शादी में डांस करते नजर आए रणवीर सिंह, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

निजी जिंदगी की खबरों पर क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल)  शनिवार 22 मार्च से शुरू हो रही है। मैच शुरू होने से पहले मोहम्मद सिराज की निजी जिंदगी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस पर क्रिकेटर ने चुप्पी तोड़ी। हालांकि, उन्होंने इस मामले का नाम लेकर प्रत्यक्ष रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें वे पैपराजी से गुजारिश करते नजर आए।

यह खबर भी पढ़ें:
Controversial Films: 'छावा' से पहले इन फिल्मों की रिलीज के बाद भड़की हिंसा, विवाद के बाद भी बनीं ब्लॉकबस्टर

बोले- 'मेरे बारे में सवाल न करें'
मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं पैपराजी से गुजारिश करता हूं कि कृपया मेरे बारे में सवाल करना बंद करिए। यह खबरें पूरी तरह से निराधार और अवास्तविक हैं। उम्मीद है कि यह सिलसिला यहीं थमेगा'। हालांकि, मोहम्मद सिराज ने कुछ वक्त बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

पैपराजी ने माहिरा से क्या पूछा?
बता दें कि हाल ही में माहिरा जैसे ही इवेंट में शामिल हुईं, पैपराजी ने उनसे सवाल किया, 'कल से आईपीएल शुरू हो रहा है। माहिरा जी किसके साइड हो आप? कौन सी टीम को सपोर्ट कर रहे हो? आपकी फेवरेट टीम कौन सी है?' माहिरा से पूछे गए सवालों के बाद पैपराजी मोहम्मद सिराज का पोस्ट आया। क्रिकेटर ने अप्रत्यक्ष रूप से बता दिया कि उनके और माहिरा के अफेयर की अफवाह निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed