फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mission Impossible The Final Reckoning day 1 box office collections in india enters top 10 highest grossing Ho

MI 8 Day 1 BO Collection: मिशन इंपॉसिबल 8 ने तोड़ा ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, पहले दिन टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री

Sat, 17 May 2025 11:03 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 17 May 2025 11:03 PM IST
सार

MI 8 Day 1 BO Collection: 'मिशन इंपॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। निर्माताओं ने इसे अमेरिका से छह दिन पहले भारत में रिलीज किया है। फिल्म ने पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'ओपनहाइमर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया…
 

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning day 1 box office collections in india enters top 10 highest grossing Ho
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

62 साल की उम्र में अभिनेता और निर्माता टॉम क्रूज ने भारत में वह कारनामा कर दिखाया है जिसकी उम्मीद शायद ये फिल्म रिलीज करने वालों को भी नहीं रही होगी। उनकी शनिवार को रिलीज फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने पहले ही दिन देश में अब तक रिलीज हॉलीवुड की सारी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस लिस्ट में अभी तक साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘अवेंजर्स एंडगेम’ है जिसने रिलीज के दिन भारत में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning Review: एथन हंट को मिली आखिरी सलामी, ट्रम्प को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning day 1 box office collections in india enters top 10 highest grossing Ho
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ भारत में अमेरिका से करीब छह दिन पहले रिलीज हुई है। फिल्म के हीरो टॉम क्रूज ने रिलीज के दिन एक खास संदेश भी भारतवासियों के नाम हिंदी में जारी किया है। पैरामाउंट पिक्चर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले हालांकि भारत में इसके प्रचार प्रसार के लिए खास कोशिशें नहीं कीं हैं और इसके चलते छोटे शहरों और कस्बों में फिल्म को लेकर ज्यादा उत्सुकता भी नहीं है, लेकिन फिल्म को मेट्रो शहरों में काफी दिलचस्पी से देखने लोग आ रहे हैं। सुबह 6 बजे के पहले शो से लेकर देर रात तक के शोज की रिलीज के पहले दिन अच्छी एडवांस बुकिंग भी हुई।

Mission Impossible The Final Reckoning day 1 box office collections in india enters top 10 highest grossing Ho
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रात 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय सिनेमाघरों में करीब 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े चूंकि सिर्फ मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों के है लिहाजा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के आंकड़े आने के बाद इसमें फेरबदल भी हो सकता है। फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ के निर्माता खुद टॉम क्रूज हैं और इसके निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वैरी के साथ ये इस सीरीज की उनकी लगातार चौथी फिल्म है। 

विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning day 1 box office collections in india enters top 10 highest grossing Ho
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हॉलीवुड फिल्में
 
फिल्म         पहले दिन की कमाई (करोड़ रु. में)
अवेंजर्स: एंडगेम (2019) 53.10
अवतार: द वे ऑफ वाटर (2002) 40.00
स्पाइडरमैन: नो वे होम 32.67
अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर (2018) 31.30
डॉ. स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022) 28.35
डेडपूल एंड वुल्वरिन (2024)  21.00
थॉर: लव एंड थंर (2022) 18.20
मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग (2025) 17.00
ओपनहाइमर (2023) 14.45
फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स एंड शा (2019) 13.15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed