फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mast is a 1999 Indian Hindi musical romantic film silver jubilee directed by Ram Gopal Varma Urmila Aftab

25 Years Of Mast: श्रीदेवी पर अपने क्रश पर रामू ने बना दी पूरी फिल्म, उर्मिला की मदहोश अदाओं के लोग हुए दीवाने

Tue, 15 Oct 2024 08:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 15 Oct 2024 08:06 AM IST
सार

राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म मस्त आज ही के दिन 25 साल पहले 15 अक्तूबर 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और आफताब शिवदासानी ने अहम भूमिका निभाई थी। आइए जानते है फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें 

विज्ञापन
Mast is a 1999 Indian Hindi musical romantic film silver jubilee directed by Ram Gopal Varma Urmila  Aftab
फिल्म मस्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म मस्त एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन और निर्माण राम गोपाल वर्मा द्वारा ही किया गया था। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और आफताब शिवदासानी के अलावा अंतारा माली ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें।
विज्ञापन


आफताब की पहली फिल्म थी मस्त
आफताब शिवदासानी ने फिल्म मस्त से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में आफताब के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए आफताब को स्टार स्क्रीन अवार्ड्स की ओर से न्यू कमर का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन


रामगोपाल वर्मा ने अपने क्रश पर बनाई थी ये फिल्म 
फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा फिल्म मस्त को लेकर 'अमर उजाला' के साथ अपने इंटरव्यू में ये बात कह चुके हैं कि उन्होंने अपने क्रश की कहानी पर यह फिल्म बनाई थी। रामगोपाल वर्मा का क्रश कोई और नहीं बल्कि लाखों दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्मिला मातोंडकर-आफताब की जोड़ी
इस फिल्म में पहली बार उर्मिला मातोंडकर और आफताब शिवदासानी की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने मल्लिका और आफताब ने कृष्णकांत माथुर उर्फ किट्टू की भूमिका निभाई थी।

फिल्म के किरदार
फिल्म में आफताब शिवदासानी ने कृष्णकांत माथुर उर्फ किट्टू, उर्मिला मातोंडकर ने मल्लिका, दलीप ताहिल ने श्री माथुर (किट्टू के पिता), स्मिता जयकर ने शारदा माथुर (किट्टू की मां), गोविंद नामदेव ने तोलूराम (मल्लिका के चाचा), अंतरा माली ने निशा और शीतल सुवर्णा ने निक्की माथुर (किट्टू की बहन) का किरदार निभाया है।


फिल्म की कहानी
कृष्णकांत माथुर (आफताब शिवदासानी) उर्फ किट्टू, एक रेस्तरां में काम करता है, जो प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मल्लिका (उर्मिला मातोंडकर) के बंगले के ठीक सामने स्थित है। सीधे शब्दों में कहें तो किट्टू केवल एक प्रशंसक है, लेकिन वह मल्लिका से लगभग जुनून की हद तक प्रभावित है। वह उनसे मेहबूब स्टूडियो में मिलते हैं और खुद मल्लिका से बात करते हैं। इससे पहले कि वह उसके साथ अपनी बात पूरी कर पाता, मनीषा के चाचा टोलुराम (गोविंद नामदेव) ने उसे बेरहमी से रोका, जो उसका अपमान करता है और उसे अपमानित करता है और उसे जाने के लिए कहता है। इस पूरे मामले में किट्टू, मल्लिका की मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed