फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel Television Agatha All Along Teaser Trailer Out: Kathryn Hahn Disney series

Agatha All Along: 'अगाथा ऑल अलोंग' का टीजर जारी, इस दिन इस ओटीटी पर होगा सीरीज का प्रीमियर

Tue, 09 Jul 2024 03:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jul 2024 03:34 PM IST
सार

मार्वल टेलिविजन ने अपनी इस साल की बहु प्रतीक्षित सीरीज 'अगाथा ऑल अलोंग' का टीजर-ट्रेलर जारी कर दिया है। सीरीज का प्रीमियर डिज्नी हॉटस्टार पर होगा।

विज्ञापन
Marvel Television Agatha All Along Teaser Trailer Out: Kathryn Hahn Disney series
Agatha All Along - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

डिज्नी की सीरीज 'अगाथा ऑल अलोंग' का टीजर ट्रेलर जारी हो गया है। कैथरीv हैन इसमें अहम भूमिका में हैं। वह अगाथा की भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज के पहले दो एपिसोड इस साल सितंबर में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होंगे। यह इस साल की मार्वल टेलिविजन की बहु प्रतीक्षित सीरीज है। आज मार्वल ने इसका टीजर और ट्रेलर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है, जो काफी रोमांचक है।

विज्ञापन

Nicolas Cage: निकोलस केज ने फिल्मों से संन्यास पर दी जानकारी, अपने नए दर्शकों को दी फिल्म 'पिग' देखने की सलाह
विज्ञापन


अगाथा की साहसिक यात्रा पर होगी सीरीज
टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'अगाथा ऑल अलोंग' हॉरर सीरीज है और हॉरर सीरीज में जो चीजें होनी चाहिएं, वह सब इसके ट्रेलर में नजर आ रही हैं। 'अगाथा ऑल अलॉन्ग', अगाथा की साहसिक यात्रा पर आधारित होगी, जो अपनी शक्तियों को खो देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्वल एंटरटेनमेंट ने साझा किया पोस्ट
मार्वल एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'इस हैलोवीन सीजन में, अगाथा हार्कनेस वापस आ गई हैं'। इसी के साथ जानकारी दी गई है कि सीरीज के दो एपिसोड का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 18 सितंबर को होगा। ऑब्रे प्लाजा, सशीर जमाता, अली आहन और डेबरा जो रप के साथ जो लॉक और पाटि लुपोन भी अहम भूमिकाओं में हैं हैं। कहा जा रहा है कि ऑब्रे प्लाजा खलनायक की भूमिका में हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)



कैथरीन की हो रही खूब तारीफ
यूजर्स ट्रेलर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मार्वल टीवी इस बार कुछ रिफ्रेशिंग लेकर आ रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ सुपर एंटरटेनिंग आ रहा है। मार्वल टेलिविजन की ये सीरीज कुछ धमाकेदार लग रही है'। इसके अलाव दर्शक कैथरीन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Prasanth Varma: 'रिजेक्शन ब्लेसिंग है' पोस्ट का रणवीर सिंह से नहीं है कोई ताल्लुक, प्रशांत वर्मा ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed