फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel superhero adventure Deadpool and Wolverine returned to the top of box office in its fifth weekend

Deadpool and Wolverine: ‘ब्लिंक ट्वाइस’ और ‘क्रो’ पर भी भारी पड़ी ‘डेडपूल 3’, पांचवें हफ्ते में भी एक नंबर

Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
सार

मार्वल स्टूडियोज की सुपरहीरो वाली फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिलीज के पांचवे सप्ताहांत में एक बार फिर सबसे ज्यादा कमाई कर शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है। इस फिल्म ने अब तक 1.21 बिलियन डॉलर की भारी कमाई की है। 

विज्ञापन
Marvel superhero adventure Deadpool and Wolverine returned to the top of box office in its fifth weekend
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ह्यू जैकमैन और रेयॉन रेनॉल्ड की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पांचवे सप्ताह में भी वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। ये फिल्म अपनी रिलीज के पांचवे सप्ताहांत में एक बार फिर बॉक्स ऑफिस चार्च के टॉप पर लौट आई है। मार्वल के इस सुपरहीरो वाली फिल्म ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि इसे दो नई फिल्में 'द क्रो' और 'ब्लिंक ट्वाइस' से प्रतिस्पर्धा मिलनी थी, जो अपने पहले प्रदर्शन में असफल साबित हुए।

विज्ञापन


नई रिलीज हुई फिल्मों में ब्लिंक ट्वाइस सबसे आगे
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक जो क्रावित्ज की थ्रिलर 'ब्लिंक ट्वाइस' नई रिलीज फिल्मों में सबसे आगे रही। फिल्म ने 3,067 सिनेमाघरों से 7.3 मिलियन डॉलर की कमाई की। इस फिल्म ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं, लायंसगेट की "द क्रो" की आर-रेटेड रीबूट, जिसमें बिल स्कार्सगार्ड के किरदार को खुद और अपनी मंगेतर की मौत का बदला लेने के लिए पुनर्जीवित किया जाता है। इस फिल्म ने 2,752 सिनेमाघरों से 4.6 मिलियन डॉलर की कमाई की। ये फिल्म आठवें स्थान पर रही। 'द क्रो' की तुलना में 'ब्लिंक ट्वाइस' को आलोचकों ने ज्यादा पसंद किया। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों की मिली-जुली राय थी, जिससे दोनों फिल्मों को सिनेमास्कोर पर 'बी' ग्रेड मिला। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों पर अब वर्ड-ऑफ़-माउथ का क्या असर होगा।
विज्ञापन

Monday Flashback: जब इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने परदे पर निभाई राधा रानी की भूमिका, छह माह तक बरता था यह संयम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहा गर्मियों का तीसरा सबसे कम कमाई वाला सप्ताहांत 
'द क्रो', ग्राफ़िक उपन्यास से 1994 में बनी फिल्म की एक पुनर्कल्पना है, जिसके निर्माण में 50 मिलियन डॉलर की लागत आई है। 'बॉर्डरलैंड्स' के बाद यह लायंसगेट की लगातार दूसरी असफलता है, जो रिलीज़ के अपने तीसरे सप्ताहांत में 500,000 डॉलर की कमाई के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गई थी। 'द क्रो' के मामले में, लायंसगेट केवल 10 मिलियन डॉलर में अमेरिकी अधिकार प्राप्त करने के बाद ही फिल्म का वितरण कर रहा है। वहीं, 'ब्लिंक ट्वाइस' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफल नहीं रही, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 6.7 मिलियन डॉलर कमाए, जबकि वैश्विक स्तर पर इसकी शुरुआत 14 मिलियन डॉलर की रही। यह फिल्म क्रावित्ज़ की निर्देशन में पहली फिल्म है, जो एक आर-रेटेड मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। गर्मियों का यह तीसरा सबसे कम कमाई वाला सप्ताहांत था, जिसमें सभी फिल्मों ने कुल 94 मिलियन डॉलर की कमाई की। इन तमाम प्रतिस्पर्धी फिल्मों के बीच "डेडपूल एंड वूल्वरिन" ने अपने पांचवें सप्ताह में 18.3 मिलियन डॉलर की कमाई की।
International Box Office: सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी 'इनसाइड आउट 2, जानें कुल कारोबार
साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 
इन आकंड़ों के साथ ही 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने नंबर 1 पर वापसी भी की है। फिल्म की इस सप्ताह की कमाई पिछले सप्ताहांत से सिर्फ 39 प्रतिशत कम है। मार्वल की कॉमिक बुक वाली इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 577.2 मिलियन डॉलर और वैश्विक स्तर पर अब तक 1.21 बिलियन डॉलर की भारी कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म डिज्नी की पिक्सर एडवेंचर 'इनसाइड आउट 2' के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 1.64 बिलियन डॉलर का कारोबार किया था। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आठवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, जिसने 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' के 1.155 बिलियन डॉलर को पीछे छोड़ दिया है और जल्द ही 'आयरन मैन 3' के 1.215 बिलियन डॉलर को पीछे छोड़कर नंबर 7 पर पहुंच जाएगी।  'एलियन: रोमुलस' अपने दूसरे सप्ताहांत में  16.2 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। 'इट एंड्स विद अस' भी 'ब्लिंक ट्वाइस' और 'द क्रो' से आगे निकल कर 11.8 मिलियन डॉलर बटोर कर तीसरे स्थान पर आ गई है। बाइबिल ड्रामा 'द फोर्ज' भी 6.6 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पांच में शामिल है। 
कौन हैं रूही की मां? यूजर के बेतुके सवाल पर करण जौहर का करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed