फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee talking about his dad death said he was staying in that body to see me when he heard me he lef

Manoj Bajpayee: अपने पिता की मौत को याद कर छलके 'भैया जी' के आंसू, बोले- मैंने कहा अब जाइए आपका समय हो गया है

Mon, 13 May 2024 08:37 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 13 May 2024 08:37 AM IST
सार


'किलर सुप' स्टार अपने पिता की मौत को याद करते हुए कहते हैं, 'मैंने सोचा अगर मैं पिता जी से कहूंगा कि आप अपने शरीर को मुक्त कर दीजिए तो वे कर लेंगे। मैं यह सोच ही रहा था तभी मुझे 'किलर सूप' के एक शॉट देने के लिए मेरा स्पॉट बॉय मुझे बुलाने के लिया आया था...'

विज्ञापन
Manoj Bajpayee talking about his dad death said he was staying in that body to see me when he heard me he lef
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चाहे बॉलीवुड स्टार्स हो या आम इंसान माता-पिता की मौत से निपटना कभी भी किसी के लिए आसान नहीं होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पिछले साल छह महीने के अंतराल में अपने माता-पिता दोनों खो दिया। यह वक्त अभिनेता के लिए काफी कठिन था। हाल ही में अपनी फिल्म 'भैया जी' के प्रमोशन के दौरान मनोज अपने पिता को याद करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पिता के था काफी करीब 
मनोज बाजपेयी अपने पिता के संग एक प्यारा रिश्ता साझा करते थे। मनोज बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मेरे पिता मुझे प्यार करते थे। हम एक अलग किस्म के बांड को साझा करते थे। वे अपने आखिरी दिनों में काफी बीमार रहने लग गए थे। मेरी मां नहीं चाहती थीं कि हम भाई-बहन किसी भी तरह से परेशान हों इसलिए वे हर चीज को अपने तरीके से हैंडल करती आई थीं'। 
विज्ञापन


Sunny Leone: करोड़ों की मालकिन हैं सनी लियोनी, घर शानदार और गाड़ियां हैं चमकदार, जानिए कुल नेटवर्थ 
विज्ञापन
विज्ञापन


किलर सूप की शूटिंग में था व्यस्त 
मनोज बाजपेयी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'एक दिन मुझे मेरी बहन का कॉल आया और उन्होंने कहा कि शायद अब पिता जी का अंतिम समय निकट आ गया है, लेकिन वे अपने शरीर को त्याग नहीं पा रहे हैं। मुझे लगा कि पिता जी मुझसे इतना प्यार करते हैं और मुझसे मिले बगैर वे इस दुनिया से नहीं जाना चाहते हैं। वैसे भी मैं जब भी उन्हें कॉल करता था तब कहता था कि शूटिंग खत्म करके मैं आपसे मिलने आऊंगा। उन दिनों मैं किलर सूप की शूटिंग में व्यस्त था'।  

वीकेंड पर 'श्रीकांत' ने मारी बाजी, KOTPOTA का कमाल जारी

पिता से कहा चले जाने को.. 
'किलर सुप' स्टार अपने पिता की मौत को याद करते हुए कहते हैं, 'मैंने सोचा अगर मैं पिता जी से कहूंगा कि आप अपने शरीर को मुक्त कर दीजिए तो वे कर लेंगे। मैं यह सोच ही रहा था तभी मुझे 'किलर सूप' के एक शॉट देने के लिए मेरा स्पॉट बॉय मुझे बुलाने के लिया आया था। मैंने उनके सामने ही अपने पिता से बातें करते हुए कहा बाऊजी आप जाइए, अब आपका समय हो गया है बाऊजी। मेरे लिए वह क्षण मेरे जीवन का सबसे कठिन क्षण था। मेरा स्पॉट बॉय वहीं खड़ा हो कर रोने लगा और मैंने शॉट देने चला गया। अगली सुबह पिता जी इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed