फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee and jim sarbh work together in netflix upcoming project inspector zende as per reports

Manoj Bajpayee: ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे मनोज बाजपेयी, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Thu, 19 Dec 2024 05:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 19 Dec 2024 05:32 PM IST
सार

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी नेटफ्लिक्स की आगामी एक्शन कॉमेडी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। अभिनेता ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ नाम की फिल्म को साइन कर चुके हैं।
 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee and jim sarbh work together in netflix upcoming project inspector zende as per reports
मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ के बाद मनोज बाजपेयी एक बार फिर पुलिसवाले के किरदार में नजर आने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ नाम की फिल्म बनाना चाहती है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे। उनके साथ अभिनेता जिम सर्भ भी नजर आएंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


अगले साल से शुरू होगा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़ी जानकारियों अभी गुप्त हैं और इस परियोजना पर अभिनेता ने साइन कर दिया है और अगले साल से इस पर काम शुरू होगा। पीपिंग मून के मुताबिक मनोज बाजपेयी, जो फिल्मों और वेब-सीरीज के कई शेड्यूल में व्यस्त हैं, अगले महीने यानी जनवरी से नेटफ्लिक्स ड्रामा पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

120 Bahadur: '120 बहादुर' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 'मेजर शैतान सिंह' बन दुश्मनों से लड़ते दिखेंगे फरहान अख्तर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन से मनोज बाजपेयी शुरू करेंगे शूटिंग
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की टीम ने पहले ही फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जिसे मुंबई में एक ही शेड्यूल में शूट किया जाएगा और फरवरी तक यह शूट चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरभ और अन्य लोग पहले ही शूटिंग में शामिल हो चुके हैं, जबकि बाजपेयी अपने शेड्यूल को देखते हुए 5 जनवरी को उनके साथ जुड़ेंगे।
Diljit Dosanjh: मुंबई में ‘दिल लुमिनाती’ का नहीं चल पाएगा जादू? शराब, ड्रग्स जैसे गानों पर सरकार की रोक

एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी
रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस फिल्म में ना केवल बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे, बल्कि यह एक एक्शन कॉमेडी  फिल्म होगी, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस एक साथ होंगे। हालांकि, बाकी कलाकारों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्माण जय शेवक्रमणि द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘फ्रेडी’ और करीना कपूर खान अभिनीत ‘जाने जां’ जैसी फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed