फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda not getting work Pahlaj Nihalini explain the reason

Govinda: 'जिम्मेदारी थी, सोचता था बस कहीं से पैसा आ जाए...', गोविंदा को लेकर पहलाज निहलानी ने किया खुलासा

Wed, 02 Jul 2025 09:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Jul 2025 09:18 PM IST
सार

Pahlaj Nihalani On Govinda: हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहलाज निहलानी ने गोविंदा के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि गोविंदा के साथ क्या दिक्कतें थीं। 

विज्ञापन
Govinda not getting work Pahlaj Nihalini explain the reason
पहलाज निहलानी, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोविंदा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'आंखें' शामिल हैं। इसके अलावा भी कई फिल्मों में उनके रोल और डांस यादगार हैं। हालांकि इन दिनों उनके स्क्रीन से दूर होने की वजह से उनके फैंस निराश हैं। कई लोगों का कहना है कि गोविंदा थोड़ा घमंडी हैं इसलिए उनके करियर में डाउनफॉल आया है। उनके एटीट्यूड की वजह से निर्देशक और निर्माता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने बताया है कि गोविंदा के साथ क्या दिक्कत है।

विज्ञापन

अनिश्चितता से भरे हुए थे गोविंदा
लर्न फ्रॉम द लीजेंड पॉडकास्ट से बातचीत में पहलाज निहलानी ने बताया 'गोविंदा हर चीज को लेकर अनिश्चितता से भरे हुए थे। उनके पिता महबूब खान के चहेते थे। वह फिल्म निर्माता भी थे। उन्हें कई बार नुकसान हुआ। उन्होंने इतना दर्द सहा, फिर भी बहुत सारी चीजें उनके हाथ से निकल गईं और संघर्ष करना पड़ा। यह सभी चीजें उनके अंदर बस गईं। इसलिए उनका एट्टीट्यूड ऐसा हो गया था।'

यह खबर भी पढ़ें: Tamil Star: इस एक्टर ने कभी ऐश्वर्या और रजनीकांत के साथ किया था काम, बाद में बना मैकेनिक और चलानी पड़ी टैक्सी

विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda not getting work Pahlaj Nihalini explain the reason
गोविंदा के आयोजन की तैयारी में जुटे समाजजन

गोविंदा जैसा एक्टर नहीं मिलेगा
उन्होंने गोविंदा के बारे में कहा 'उनकी कोशिश थी कि किसी तरह से पैसे आ जाएं। उनके पास भाई बहनों की जिम्मेदारियां थीं। वह पैसों में उलझे रहते थे। वह सब कुछ करना चाहते थे। उनका नजरिया ही ऐसा हो गया था। उनके पास काम और दबाव बहुत था। वह वहमी भी हो गए थे। यह सारी चीजें उनको खाती रहीं। हालांकि आपको गोविंदा जैसा एक्टर नहीं मिलेगा।'

विज्ञापन

पहलाज निहलानी ने की गोविंदा की मदद
पहलाज निहलानी ने गोविंदा के बारे में कहा 'उसने शोला और शबनम' में काम किया। उस वक्त उनके पास कोई काम नहीं था। जब उनके पास कोई काम नहीं था, तब मैंने उन्हें 'शोला और शबनम' फिल्म दी। वह इसमें पहली बार कॉमेडी कर रहे थे। फिर उनके पास कोई काम नहीं था तब मैंने उन्हें फिल्म 'आंखें' दीं। मैंने उनकी छवि बदली। 'शोला और शबनम' और 'आंखें' दोनों एक दूसरे की विपरीत हैं। मैंने उन्हें उस रोल के काबिल बनाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed