मालती चाहर और फरहाना भट्ट में क्यों हुआ घमासान? बिग बॉस 19 बना जंग का मैदान; देखें वायरल वीडियो
Bigg Boss 19 Update: मालती चाहर ने ‘बिग बॉस 19’ में वाइडकार्ड एंट्री की है। जब से वह बिग बॉस के घर में आई हैं, तब से कई प्रतियोगियों के साथ उनकी अनबन हो चुकी है। रियलिटी शो के हालिया प्रोमो में वह फरहाना भट्ट से लड़ पड़ी? जानिए, क्या है कारण?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 रियलिटी शो में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब प्रतियोगियों के बीच बहसबाजी और झगड़ा ना होता हो। हालिया रिलीज एक प्रोमो में फरहाना भट्ट और मालती चाहर लड़ती दिखीं। क्यों इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ? जानिए।
मालती ने कसा फरहाना पर तंज
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में मालती और फरहाना भट्ट के बीच बहसबाजी होती दिखी। दरअसन, फरहाना को देखकर मालती ने कहा है कि वह उसका चेहरा नहीं देखना चाहती है। इस पर फरहाना ने भी पलटवार किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बहस बढ़ गई।
ये खबर भी पढ़ें: ‘अगली बार कपड़े पहनकर बात करना मुझसे…’, बिग बॉस 19 में सलमान ने मालती से कही ऐसी बात; आखिर क्यों भड़के भाईजान?
अमाल और बाकी प्रतियोगियों ने देखा तमाशा
मालती और फरहाना भट्ट के बीच जब झगड़ा हो रहा था तो अमाल और बाकी प्रतियोगी तमाशा देख रहे थे। यूजर्स ने भी फरहाना को इस पूरे मुद्दे पर सपोर्ट दिया। मालती चाहर की बात करें तो वह कुछ हफ्ते पहले ही शो में आईं। वाइडकार्ड एंट्री के तौर पर मालती ने आते ही शो में खूब हंगामा किया। ज्यादातर प्रतियोगी उन्हें नापसंद कर रहे हैं।