फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malayalam actress thanks to everyone for his support and love

छेड़छाड़ पीड़ित अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर डाली तस्वीर, लिखा नया मैसेज

Tue, 28 Feb 2017 06:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
Malayalam actress thanks to everyone for his support and love
malyalam actress case - फोटो : social media

खुद के साथ चलती कार में हुए शोषण के मामले में मलयालम अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी, जिस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी थीं। अभिनेत्री ने अब इंस्टाग्राम पर लोगों के प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया  कहा है।

विज्ञापन


मॉलीवुड अभिनेत्री का कहना है कि कठिन समय के बाद वो हमेशा मजबूत होकर उभरी हैं। जिंदगी ने मुझे कई बार नीचे धकेलने की कोशिश की, उसने मुझे वो वक्त भी दिखाया, जिसे मैं कभी देखना नहीं चाहती थी। मैने उदासी के साथ असफलता भी देखी है, लेकिन ये बात सही है कि मैं हमेशा मजबूती के साथ खड़ी हुई हूं।
विज्ञापन


अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर डाली गई फोटो पर कैप्शन के जरिए ये मैसेज लिखा है। इसमें अभिनेत्री ने कठिन वक्त में लोगों के प्यार, उनकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया कहा है। फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों के द्वारा ही कठिन समय में लोगों ने उन्हें सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता पृथ्वीराज ने शेयर की पोस्ट

Malayalam actress thanks to everyone for his support and love

अभिनेता पृथ्वीराज ने अभिनेत्री की पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है, अभिनेत्री आने वाली फिल्म में उनकी को स्टार हैं। पृथ्वीराज वो पहले अभिनेता हैं जिन्होंने मॉलीवुड अभिनेत्री के साथ घटी इस घटना की निंदा की थी। इसके अलावा उन्होंने इसके लिए एक सोशल पोस्ट भी लिखी थी।

उन्होंने महिलाओं के अपमान के दृश्यों और संवादों का इस्तेमाल मनोरंजन में न करने के लिए कसम खाई। आपको बता दें कि तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी इस अभिनेत्री का 17 फरवरी की रात कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया, और उनकी ही कार में उनके साथ छेड़खानी की।

इस वारदात के मामले में मुख्य आरोपी और उसके पांच साथियों की गिरफ्तारी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed