फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maithili thakur remembers late folk singer sharda sinha and says she will remember by whole country

छठ पूजा से पहले मैथिली ठाकुर ने दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा का किया जिक्र, बोलीं- पूरा देश उन्हें याद करेगा

Tue, 14 Oct 2025 07:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 14 Oct 2025 07:48 PM IST
सार

Maithili Thakur Remembers Sharda Sinha: दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा, जिनके गीत छठ पर्व पर पूरा देश सुनता है। सिंगर मैथिली ठाकुर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि दिवंगत गायिका को पूरा देश स्मरण करेगा।

विज्ञापन
Maithili thakur remembers late folk singer sharda sinha and says she will remember by whole country
शारदा सिन्हा और मैथिली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार का महापर्व छठ कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। छठी मैया के गीतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा की आवाज ने किया। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गानें लोगों के बीच अमर हो चुके हैं। लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने शारदा सिन्हा को याद करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पूरा देश उन्हें याद करेगा। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

मैथिली ने कहा- उन्हें पूरा देश याद करेगा
मैथिली ठाकुर आज बिहार की धरती पर हैं, जहां उनके राजनीति में शामिल होने की चर्चाएं हो रही हैं। इसी दौरान लोक गायिका ने एएनआई से बात करते हुए दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को याद किया है। उन्होंने कहा, "सिर्फ मैं ही नहीं, पूरा देश उन्हें याद करेगा। भारत से बाहर रहने वाले बिहार के लोग भी उन्हें याद करेंगे। उन्होंने अपनी आवाज से ही देश को छठ की भावना से जोड़ दिया। हम सभी उन्हें याद करेंगे।"

विज्ञापन


72 साल में हुई थी शारदा सिन्हा की मौत
शारदा सिन्हा, जिन्हें प्यार से "बिहार कोकिला" के नाम से जाना जाता था। वो भारतीय संगीत जगत की एक जानी-मानी हस्ती थीं, जिन्हें भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत में उनके गहन योगदान के लिए जाना जाता है। 72 वर्षीय सिन्हा का 5 नवंबर, 2024 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में शिल्पा को HC से झटका, एक्ट्रेस बोलीं- राज कुंद्रा की कंपनी से कोई संबंध नहीं

मैथिली ठाकुर क्यों हैं चर्चा में?
मैथिली ठाकुर इन दिनों बिहार में हैं। आज मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक और भक्ति गायिका मैथिली पटना में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा पार्टी में शामिल हो गईं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed