फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahima Chaudhry Reacts On Viral Video Amid Rumors Of Her Second Marriage Know What She Said

शादी की खबरों के बीच महिमा चौधरी ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, मुस्कुराते हुए कही यह बात

Wed, 05 Nov 2025 05:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 05 Nov 2025 05:16 PM IST
सार

Mahima Chaudhry Reacts Her Viral Video: बीते दिनों एक वीडियो के सामने आने के बाद महिमा चौधरी की दूसरी शादी की चर्चाएं होने लगी थीं। अब अभिनेत्री ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Mahima Chaudhry Reacts On Viral Video Amid Rumors Of Her Second Marriage Know What She Said
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपने करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। बीते दिनों महिमा चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अभिनेता संजय मिश्रा के साथ शादी के जोड़े में नजर आई थीं। इस वीडियो ने सामने आते ही सनसनी फैला दी थी। वीडियो के सामने आने के बाद ऐसा कहा गया कि महिमा को फिर से प्यार मिल गया है और अब वो दूसरी शादी करने जा रही हैं। लेकिन जल्द ही वीडियो की सच्चाई भी सामने आ गई थी। अब महिमा ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर महिमा ने दिया जवाब
दरअसल, महिमा का ये वायरल वीडियो उनकी आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' के प्रमोशन से जुड़ा था। इस बीच बुधवार को जब अभिनेत्री पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं, तब उनसे उनके वायरल वीडियो और शादी की खबरों को लेकर सवाल किया गया। इस पर महिमा ने मुस्कुराते हुए सिर्फ फिल्म देखने के लिए कहा।

विज्ञापन

बारात निकलने वाली है
'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' में महिमा चौधरी अभिनेता संजय मिश्रा के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। पिछले महीने महिमा और संजय की फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था। इसके साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा था, ‘दुल्हन मिल गई है। अब तैयार हो जाएं, क्योंकि बारात निकलने वाली है। आपके नजदीकी या थोड़े दूर के सिनेमाघरों से।’

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘गोलमाल 3’ के 15 साल पूरे होने पर ‘गोलमाल 5’ की मिली हिंट? अजय देवगन ने रोहित शेट्टी से पूछा यह सवाल

अभी रिलीज डेट नहीं आई सामने
सिद्धांत राज सिंह द्वारा निर्देशित 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' एक ऐसे बेटे की कहानी है, जो विधुर पिता की दूसरी शादी करवाना चाहता है। संजय मिश्रा ने फिल्म में उस पिता की भूमिका निभाई है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed