फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maatrubhumi Movie Actor salman khan flaunting His biceps amid mumbai rain shares Photo

सुहाना मौसम...हसीन नजारा; मुंबई में मानसून का लुत्फ उठा रहे सलमान खान; रिमझिम बारिश के बीच दिखाए डोले-शोले

Tue, 07 Jul 2026 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jul 2026 08:04 PM IST
सार

Salman Khan Photo: अभिनेता सलमान खान मुंबई में मानसून का मजा ले रहे हैं। वहां बारिश के सुहाने मौसम के बीच अभिनेता ने एक तस्वीर साझा की है। इसके जरिए अपनी आगामी फिल्म पर कमेंट किया है।

विज्ञापन
Maatrubhumi Movie Actor salman khan flaunting His biceps amid mumbai rain shares Photo
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान अपनी अदाकारी के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अभिनेता फुरसत के कुछ पल बिताते दिखे, जहां मुंबई के सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Maatrubhumi Movie Actor salman khan flaunting His biceps amid mumbai rain shares Photo
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

मुंबई के मौसम का मजा लूट रहे सलमान खान
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनकी फिटनेस देख फैंस दंग रह गए हैं। सलमान खान अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बारिश का मौसम है, आसपास हरियाली है। सलमान खान कुर्सी पर बैठे आराम फरमा रहे हैं। 

Welcome 3 VS Cocktail 2: 'अल्फा' के आगे मजबूती से डटी 'वेलकम टू द जंगल; विदा लेने की कगार पर 'कॉकटेल 2'

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान के डोले-शोले देख फैंस दंग
सलमान खान सिर पर गोली टोपी लगाए बैठे हैं। पोस्ट के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है, 'मातृभूमि'। यह उनकी आगामी फिल्म का नाम है। इस पोस्ट पर नेटिजंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। सबसे ज्यादा ध्यान भाईजान की फिटनेस ने आकर्षित किया है। दबंग खान के डोले-शोले नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


विज्ञापन

'मातृभूमि' के बारे में
सलमान खान के इस पोस्ट पर नेटिजंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आप हमेशा फेवरेट हो'। एक यूजर ने लिखा है, 'भाईजान के बाइसेप्स'। फैंस उनके लिए दुआएं भी कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'भाई आपको खूब बरकत मिले और हर तकलीफ दूर हो'। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है। यह भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 2020 में हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, बाद में नाम बदल दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed