फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Welcome To The Jungle vs Cocktail 2 Movie Box Office Collection and latest Earning On Tuesday

Welcome 3 VS Cocktail 2: 'अल्फा' के आगे मजबूती से डटी 'वेलकम टू द जंगल; विदा लेने की कगार पर 'कॉकटेल 2'

Tue, 07 Jul 2026 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

Welcome 3 VS Cocktail 2 Box Office: इन दिनों फिल्म 'अल्फा' के साथ बॉलीवुड फिल्में 'कॉकटेल 2' और 'वेलकम टू द जंगल' भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। आज मंगलवार को इन्होंने कितना कलेक्शन किया? जानिए

विज्ञापन
Welcome To The Jungle vs Cocktail 2 Movie Box Office Collection and latest Earning On Tuesday
'कॉकटेल 2'-'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय कुमार सहित कई चर्चित सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को आज 12 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' ने सिनेमाघरों में 19 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। जानिए दोनों फिल्मों ने आज कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन

Welcome To The Jungle vs Cocktail 2 Movie Box Office Collection and latest Earning On Tuesday
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई 'वेलकम 3'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई थी। यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करने के बाद कल सोमवार को यानी 11वें दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट आई। कल इसने 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Welcome To The Jungle Review: डुबोने निकले थे दो हजार करोड़, क्या अक्षय ने गलती से बनाई पैसा वसूल फिल्म?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Welcome To The Jungle vs Cocktail 2 Movie Box Office Collection and latest Earning On Tuesday
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

12वें दिन 'वेलकम 3' ने कितने कमाए?
कल के मुकाबले आज मंगलवार को इसकी कमाई में मामूली गिरावट देखी जा रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 2.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.66 करोड़ रुपये हो चुका है। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट-शरवरी अभिनीत फिल्म 'अल्फा' के सामने यह मजबूती से टिकी है। 'अल्फा' ने आज पांचवें दिन 2.73 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन

Welcome To The Jungle vs Cocktail 2 Movie Box Office Collection and latest Earning On Tuesday
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉकटेल 2' का कितना रहा कलेक्शन?
यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में लगी थी। बॉक्स ऑफिस पर अब इसकी हालत खस्ता है। कमाई लाखों में सिमट चुकी है। कल सोमवार को इसने 40 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को 19वें दिन भी फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 93.35 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होना दुर्लभ लग रहा है। कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed