फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lokesh Kanagaraj confirmed the Coolie shoot had no impact on Vettaiyan actor Rajinikanth health

Coolie: 'कुली' की शूटिंग का रजनीकांत के स्वास्थ्य पर नहीं पड़ा प्रभाव, निर्देशक ने अफवाहों को बताया निराशाजनक

Sat, 05 Oct 2024 04:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 05 Oct 2024 04:42 PM IST
सार

बीते दिनों रजनीकांत की सेहत खराब हो गई थी, जिसके बाद उनकी आगामी फिल्म 'कुली' की शूटिंग से जुड़ी अफवाहें भी काफी फैलने लगी थीं। अब फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने खुद इसे लेकर जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj confirmed the Coolie shoot had no impact on Vettaiyan actor Rajinikanth health
लोकेश कनगराज -'कुली'  - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

लोकेश कनगराज साउथ फिल्मों के लोकप्रिय और मशहूर निर्देशक हैं। उनकी फिल्मों को पसंद करने वालों की लंबी कतार है। उन्होंने अपने फिल्मों के जरिए एक अलग सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाया है, जिसमें कई बड़े कलाकार नजर आ चुके हैं। लोकेश इन दिनों अपनी एक आगामी फिल्म 'कुली' को लेकर चर्चा में है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि उनकी इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत नजर आने वाले हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों से फैंस काफी परेशान थे, क्योंकि रजनीकांत की स्वास्थ्य ठीक नहीं थी। उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी अफवाहें भी सामने आ रही थीं कि 'कुली' की शूटिंग की वजह से उनकी तबितय खराब हुई है। हालांकि, अब लोकेश कनगराज ने खुद इस पर जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


'कुली की शूटिंग की वजह से रजनीकांत के स्वास्थ्य पर नहीं पड़ा प्रभाव'
लोकेश की फिल्म कुली में रजनीकांत अपने चिरपरिचित अंदाज में फैंस का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं, लेकिन जब से उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर फैंस को मिली, तबसे सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे। कुछ अफवाहें सामने आ रही थी कि कुली की शूटिंग का उनके उपर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिससे उनकी तबियत खराब हुई है। कुछ अफवाहें थी कि अभिनेता अस्पताल में थे और फिल्म की टीम शूटिंग में लगी हुई थी। हालांकि, अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जिसके बाद अब खुद निर्देशक ने अभिनेता के स्वास्थ्य पर फिल्म की वजह से पड़ने वाले प्रभाव की अफवाहों को लेकर बात की है। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि रजनीकांत के स्वास्थ्य पर कुली की शूटिंग की वजह से कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

PAK अभिनेत्री हानिया के दीवाने हुए दिलजीत, स्टेज पर बुलाकर दी परफॉर्मेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी सर की सेहत शूटिंग से ज्यादा महत्वपूर्ण- लोकेश कनगराज 
लोकेश ने प्रशंसकों को आश्वस्त करते हुए बताया कि रजनीकांत ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुपरस्टार का स्वास्थ्य फिल्म की समयसीमा से अधिक प्राथमिकता रखता है। कुली निर्देशक ने कहा, "रजनी सर ठीक हो रहे हैं और मैंने उनसे फोन पर बात की है। मैं कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। उन्होंने लगभग चालीस दिन पहले टीम को सूचित किया था कि उनका इलाज किया जाएगा, इसलिए, सोशल मीडिया पर झूठी खबरें न फैलाएं, ये काफी दुखद है। आखिरकार, रजनी सर का स्वास्थ्य कुली की शूटिंग से ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर उन्हें सेट पर कोई तकलीफ होती, तो हम शूटिंग रद्द कर देते और पूरी यूनिट अस्पताल में उनके साथ होती। यूट्यूबर्स द्वारा इस तरह की झूठी बातें फैलाना काफी निराशाजनक था।”
सुहाना खान ने फैंस को दिए मेकअप टिप्स, लाल साड़ी में लगीं कमाल
'कुली' से पहले 'वेट्टैयान' में नजर आएंगे रजनीकांत 
बताते चलें कि अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, अभिनेता की नसों में सूजन थी, जिसका इलाज एक गैर-सर्जिकल, ट्रांसकैथेथर विधि से किया गया था। इससे उनकी सूजन पूरी तरह से ठीक हो गई है। बताते चलें कि रजनीकांत हाल में ही अपनी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयान' के ऑडियो लॉन्च पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी उपस्थिति से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया था। टीजे ग्नानवेल द्वारा निर्देशित, 'वेट्टैयान' 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा लोकेश कनगराज के निर्देशन वाली उनकी फिल्म 'कुली' अगले साल 2025 में रिलीज होगी। 
Thalapathy 69: क्या ऐसी होगी विजय की आखिरी फिल्म की कहानी? लोग लगा रहे जमकर कयास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed