फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Leonardo DiCaprio was swimming with girlfriend Vittoria Ceretti in sardania but got stung by a jellyfish

Leonardo DiCaprio-Vittoria Ceretti: गर्लफ्रेंड विटोरिया के साथ तैर रहे थे लियोनार्डो, जेलीफिश ने मार दिया डंक

Tue, 06 Aug 2024 09:24 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 09:24 AM IST
सार

लियोनार्डो डिकैप्रियो और विटोरिया सेरेट्टी इटली में छुट्टियां मना रहे हैं। तैराकी के दौरान अभिनेता को एक जेलीफिश ने डंक मार दिया, जिसके बाद विटोरिया ने उनकी मदद की।
 

विज्ञापन
Leonardo DiCaprio was swimming with girlfriend Vittoria Ceretti in sardania but got stung by a jellyfish
लियोनार्डो डिकैप्रियो और विटोरिया सेरेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @leonardodicaprio/@vittoria

विस्तार

पिछली बार 'किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून' फिल्म में नजर आए अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेट्टी के साथ खूब दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में, दोनों को सर्डिनिया में एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया, जहां लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ एक अप्रिय घटना भी हो गई।

विज्ञापन


Zayed Khan: संजय खान ने इस टॉप अभिनेत्री से रचाई थी गुपचुप शादी? सालों बाद बेटे जायद ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Leonardo DiCaprio was swimming with girlfriend Vittoria Ceretti in sardania but got stung by a jellyfish
विटोरिया सेरेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @vittoria

पीपल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनार्डो और उनकी प्रेमिका विटोरिया सेरेट्टी भूमध्य सागर में तैराकी कर रहे थे। उसी दौरान एक जेलीफिश ने लियोनार्डो को उनकी दाहिनी जांघ के पीछे डंक मार दिया। अपने प्रेमी को घाव से जूझता देखकर विटोरिया उनकी मदद के लिए आगे आईं। इस दौरान उनकी नाव पर मौजूद एक क्रू सदस्य ने भी उनकी मदद की थी।

Celebs: इंटीमेट सीन्स फिल्माते हुए फूले इन सितारों के हाथ-पांव, किसी के छूटे पसीने तो कोई हुआ मिनटों में गायब

Leonardo DiCaprio was swimming with girlfriend Vittoria Ceretti in sardania but got stung by a jellyfish
लियोनार्डो डिकैप्रियो और विटोरिया सेरेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @leonardodicaprio/@vittoria

लियोनार्डो और विटोरिया इन दिनों इटली में छुट्टियां मना रहे हैं और इसका जमकर आनंद ले रहे हैं। विटोरिया की उम्र 26 साल है और वो एक मॉडल है। दोनों के प्रेम प्रसंग की बातें उस वक्त से चल रही है, जब उन्हें स्पेन के इबीसा में एक नाइट क्लब में रोमांस करते हुए देखा गया था। उस दिन से लेकर आज तक दोनों को कई दफा एक साथ देखा जा चुका है। रिपोर्ट की मानें तो इटली में वे दोनों अकेले नहीं है, बल्कि टोबे मागुइरे भी वहां मौजूद हैं, जो लियोनार्डो के साथ 'द ग्रेट गैट्सबी' फिल्म में काम कर चुके हैं।

OTT This Week: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से 'ग्यारह ग्यारह' तक, ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ रोमांस का मजा

विज्ञापन

Leonardo DiCaprio was swimming with girlfriend Vittoria Ceretti in sardania but got stung by a jellyfish
विटोरिया सेरेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @vittoria

विटोरिया ने साल 2020 में मैटेओ मिलेरी से शादी की थी। दोनों का रिश्ता तीन साल तक चला था और 2023 में दोनों अलग हो गए थे। मैटेओ मिलेरी इटैलियन डीजे हैं। वहीं, विटोरिया के साथ आने से पहले लियोनार्डो, कैमिला मोरोन को डेट कर रहे थे। यह सिलसिला चार साल तक चला था।  लियोनार्डो का गिगी हदीद के साथ भी नाम जुड़ चुका है।

Kajol: पैपराजी और फैंस संग अपने घर के बाहर जन्मदिन मनाती दिखीं काजोल, केक काट कर साझा कीं बर्थडे की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed