फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laapataa Ladies star Ravi Kishan talks about bollywood said I was thinking that one day my sunrise will come

Ravi Kishan: बॉलीवुड को लेकर रवि किशन का फूटा गुस्सा, बोले- बॉलीवुड में मुझे वो सम्मान नहीं मिला जिसका मैं...

Sun, 17 Mar 2024 04:26 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 17 Mar 2024 04:26 PM IST
सार


अभिनेता रवि किशन ने धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'मामला लीगल है' में नजर आए थे। दर्शकों को इस शो में उनका काफी पसंद आया।

विज्ञापन
Laapataa Ladies star Ravi Kishan talks about bollywood said I was thinking that one day my sunrise will come
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रवि किशन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' में वे दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दिए हैं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका अभिनय काफी पंसद आ रहा है। पिछले दिनों अभिनेता एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में मीडिया से बातें करते नजर आए। 
विज्ञापन


नकारत्मक भावना को बदला रचनात्मक में 
अभिनेता रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान वे बॉलीवुड में अपने सफर के बारे में बातें करते हुए बोले, 'मैं 90 के दशक में बॉलीवुड में आया था। मेरी आवाज अच्छी थी, बॉडी भी हीरो जैसी थी फिर भी मुझे काम नहीं मिला। इस बात ने मुझे काफी निराश कर दिया था, लेकिन एक वक्त के बाद मैंने अपनी नकरात्मक ऊर्जा को रचनात्मक ऊर्जा में बदल दिया।'
विज्ञापन


'हीरामंडी' की जान बनीं सोनाक्षी सिन्हा, दिखाईं दिलकश अदाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड के प्रति गुस्सा 
रवि किशन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैंने धर्मेंद्र से लेकर सलमान खान तक के साथ काम किया, लेकिन मेरे हिस्से में अच्छे रोल नहीं आ रहे थे। मैं काफी गुस्से में बॉलीवुड को छोड़ कर गया था। मैंने दुखी मन से भोजपुरी फिल्मों में काम शुरू किया था, लेकिन मेरी असली पहचान मुझे वहीं से मिली। आज मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे कोई पछतावा नहीं होता है।'

प्राइवेट पार्टी का हिस्सा बनने के लिए करोड़ों लेते हैं ये सितारे

रवि किशन का वर्क-फ्रंट 
अभिनेता रवि किशन ने धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'मामला लीगल है' में नजर आए थे। दर्शकों को इस शो में उनका काफी पसंद आया। इसके अलावा अभिनेता फिल्म 'लापता लेडीज' में भी अहम भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed