{"_id":"66387b0f63d18a4f1d0ab3cb","slug":"laapataa-ladies-actor-sparsh-shrivastava-have-also-appeared-in-disney-shake-it-up-and-jamtara-series-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laapataa Ladies: डिज्नी के शो में भी दिखा 'लापता लेडीज' के दीपक का धमाल, इस सीरीज में पहचान पाना है मुश्किल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Laapataa Ladies: डिज्नी के शो में भी दिखा 'लापता लेडीज' के दीपक का धमाल, इस सीरीज में पहचान पाना है मुश्किल
Mon, 06 May 2024 12:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 06 May 2024 12:09 PM IST
सार
'लापता लेडीज' के लिए तारीफें बटोर रहे अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव ने अपने अभिनय से सबका ध्यान खींचा है। हालांकि, इससे पहले भी वह कुछ टीवी शो और सीरीज में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्पर्श श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'लापता लेडीज' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। किरण राव निर्देशित इस फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है। इस कॉमेडी-ड्रामा की तारीफ जाने-माने फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और अभिनेता सनी देओल भी कर चुके हैं। फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन आदि कलाकार केंद्रीय भूमिकाओं नजर आए थे। फिल्म के सभी कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया है। विशेषकर स्पर्श ने अपनी अदाकारी से सबका ध्यान आकर्षित किया है।
डिज्नी के शो में आ चुके हैं नजर
'लापता लेडीज' के लिए स्पर्श ने अपने अभिनय से काफी तालियां बटोरी हैं। फिल्म में कैमरे पर वह बिल्कुल सहज दिखे हैं। उनके बारे में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। यह पहला मौका नहीं था, जब वह कैमरे के सामने थे। इससे पहले भी कई बार स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने डिज्नी के एक शो में किया था। इसके अलावा उन्होंने एक भारतीय टीवी सीरीज में भी काम किया है।
विज्ञापन
'बालिका वधू' धारावाहिक में किया है काम
'लापता लेडीज' में दीपक के किरदार में दिखे स्पर्श के बारे में बडी जानकारी सामने आई है। वह इससे पहले 'शेक इट अप' में नजर आ चुके हैं। यह साल 2013 में डिज्नी चैनल पर प्रसारित किया गया था। यह अमेरिकन टीवी शो का भारतीय रूपांतरण था। इस शो में उन्होंने नील का किरदार निभाया था। इसमें उनका किरदार डांसर बनना चाहता है। इसके अलावा वह भारतीय धारावाहिक 'बालिका वधू', क्राइम सीरीज 'जामताड़ा- सबका नंबर आएगा' आदि में भी नजर आ चुके हैं।
'लापता लेडीज' से किरण राव ने निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 'धोबी घाट' फिल्म का निर्देशन किया था। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म साबित हुई थी। फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव ने किया था। बात करें 'लापता लेडीज' की, तो इसका निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी की एक अवॉर्ड विजेता कहानी पर निर्धारित है।
विज्ञापन
डिज्नी के शो में आ चुके हैं नजर
'लापता लेडीज' के लिए स्पर्श ने अपने अभिनय से काफी तालियां बटोरी हैं। फिल्म में कैमरे पर वह बिल्कुल सहज दिखे हैं। उनके बारे में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। यह पहला मौका नहीं था, जब वह कैमरे के सामने थे। इससे पहले भी कई बार स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने डिज्नी के एक शो में किया था। इसके अलावा उन्होंने एक भारतीय टीवी सीरीज में भी काम किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
'बालिका वधू' धारावाहिक में किया है काम
'लापता लेडीज' में दीपक के किरदार में दिखे स्पर्श के बारे में बडी जानकारी सामने आई है। वह इससे पहले 'शेक इट अप' में नजर आ चुके हैं। यह साल 2013 में डिज्नी चैनल पर प्रसारित किया गया था। यह अमेरिकन टीवी शो का भारतीय रूपांतरण था। इस शो में उन्होंने नील का किरदार निभाया था। इसमें उनका किरदार डांसर बनना चाहता है। इसके अलावा वह भारतीय धारावाहिक 'बालिका वधू', क्राइम सीरीज 'जामताड़ा- सबका नंबर आएगा' आदि में भी नजर आ चुके हैं।
Madhoo: अजय की प्रेमिका बन इस अभिनेत्री ने किया था डेब्यू, अब मां का किरदार भी करने को तैयार
लापता लेडीज ने किरण राव ने की है वापसी'लापता लेडीज' से किरण राव ने निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 'धोबी घाट' फिल्म का निर्देशन किया था। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म साबित हुई थी। फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव ने किया था। बात करें 'लापता लेडीज' की, तो इसका निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी की एक अवॉर्ड विजेता कहानी पर निर्धारित है।