{"_id":"6889992adddfdb7cfb0d64b3","slug":"kyunki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi-hiten-tejwani-says-smriti-irani-is-still-the-same-on-set-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KSBKBT 2: वर्षों बाद कैसा है सेट पर स्मृति ईरानी का बर्ताव, 'क्योंकि...2' के हितेन ने बताया अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
KSBKBT 2: वर्षों बाद कैसा है सेट पर स्मृति ईरानी का बर्ताव, 'क्योंकि...2' के हितेन ने बताया अनुभव
Wed, 30 Jul 2025 09:31 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 30 Jul 2025 09:31 AM IST
सार
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का हिस्सा रहे हितेन तेजवानी ने बताया है कि स्मृति ईरानी के साथ काम करके उन्हें कैसा लगा है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी, हितेन तेजवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकता कपूर के सबसे मशहूर टीवी शोज में से एक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' मंगलवार को छोटे पर्दे पर लौट आया है। इसमें स्मृति ईरानी तुलसी विरानी के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभा रही हैं। अभिनेता हितेन तेजवानी ने करण विरानी के रूप में अपनी वापसी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इतने वर्षों बाद स्मृति ईरानी के साथ काम करके कैसा लगा।
विज्ञापन
शो का हिस्सा बन कर खुश हैं हितेन
हितेन ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया 'क्योंकि' जैसे शो का हिस्सा बनना और लगभग 25 साल बाद वापसी करना सम्मान की बात है। ऐसा लगता है जैसे हम कभी रुके ही नहीं। ऐसा लग रहा है जैसे हमने वहीं से शुरुआत की है जहां से छोड़ा था। मैं वाकई बहुत खुश था। आखिर, क्योंकि जैसा मशहूर शो कितनी बार वापस आता है? मैं बस इसका फिर से हिस्सा बनकर आभारी महसूस कर रहा हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: 'क्योंकि...2' से तुलना पर टीवी की 'अनुपमा' ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोलीं रुपाली गांगुली

तुलसी विरानी के किरदार में स्मृति ईरानी की वापसी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हितेन ने स्मृति की तारीफ की
हितेन ने स्मृति के बारे में कहा 'सेट पर वह अब भी वैसी ही हैं। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके बावजूद उनमें वही ऊर्जा है।'
हितेन ने स्मृति के बारे में कहा 'सेट पर वह अब भी वैसी ही हैं। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके बावजूद उनमें वही ऊर्जा है।'
राजनीति में रहीं स्मृति ईरानी
हितेन ने सेट पर स्मृति के साथ काम करने के बारे में भी खुलकर बात की। पिछले कुछ वर्षों में, स्मृति ने राजनीतिक करियर शुरू किया। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनीं। वह 2011 से 2024 तक संसद की सदस्य रहीं। वह 2011 से 2019 तक गुजरात से राज्यसभा और 2019 से 2024 तक उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से लोकसभा सदस्य रहीं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बारे में
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अब तक के सबसे प्रभावशाली और कामयाब भारतीय धारावाहिकों में से एक बन गया। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना यह शो स्टार प्लस पर 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक प्रसारित हुआ। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो के 1,800 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए।