Kusha Kapila: रोस्ट शो में शामिल होने को कुशा ने बताया नौसिखिया गलती, कहा अमानवीय और चौंकाने वाला था अहसास
कुशा कपिला हाल में ही एक रोस्ट शो में शामिल हुई थीं, जिसमें उनके ऊपर अपने पूर्व पति से तलाक को लेकर कई आपत्तिजनक जोक्स किए गए थे। अभिनेत्री ने अब अपने इस फैसले पर अफसोस जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशा कपिला एक अभिनेत्री और जानी मानी कंटेंट क्रिएटर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तरह के वीडियो पोस्ट करती हैं, जिस पर उनके फैंस काफी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। बीते दिनों वह काफी चर्चा का विषय बन गई थीं, जब यूट्यूब पर उनका एक रोस्ट वीडियो जारी हुआ था। हाल में ही वह एक रोस्ट शो में गई थीं, जिसमें कई कॉमेडियन्स ने उनके ऊपर जोक्स बनाए थे, जो ज्यादातर उनके पूर्व पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से हुए उनके तलाक पर आधारित थे। इसके बाद से ही वह विवादों में घिर गई थीं।
इस वीडियो के बाहर आते ही कुशा लगातार ट्रोल होने लगी थीं। इस दौरान उनकी कई महिला और समलैंगिक फैंस ने भी इस शो में उनकी भागीदारी को लेकर आलोचना की। अब इन आलोचनाओं के जवाब में अभिनेत्री ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बोले गए जोक्स काफी अमानवीय थे और उनके साथ पहले साझा नहीं किए गए थे। हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक बयान में उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि शो में इस तरह के जोक्स होंगे। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि उन्हें पहले स्क्रिप्ट का अनुरोध करना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि इसमें उनके दोस्त शामिल थै।
150 साल पुरानी हवेली में शूट हुई स्त्री 2, बाल खोलने और इत्र लगाने पर थी पाबंदी
अभिनेत्री ने इसे नौसिखिया गलती करार देते हुए कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट पहले मांग लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सामने बैठी ऑडियंस और तकनीशियन के सामने उन्होंने ये कठोर जोक्स बर्दाश्त किए, लेकिन लाखों लोगों तक इसके पहुंचने के विचार से वह असहज थीं। उन्होंने कहा कि कुछ जोक्स तो बेहद अमानवीय और चौंकाने वाले थे। अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्होंने इसे प्रसारित होने से रोका होता, तो उन्हें कायर कहा जाता और ट्रोल किया जाता। सोशल मीडिया पर उन्हें ऐसे जोक्स की हकदार बताया गया। इस पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि एक तलाकशुदा महिला के रूप में उन्हें पहले ही इसका अनुमान लगा लेना चाहिए था।
इन अभिनेताओं को मिला हिट मशीन का टैग
कुशा इससे पहले बी दो बार रोस्ट वाले कार्यक्रम का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने इस का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिछले दो रोस्ट वाले अनुभव शानदार रहे थे और यह भी अच्छा रह सकता था, अगर सभी यह समझते की इसका असर कैसा पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी सीमाएं होती हैं और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह की बातों को लोगों के सामने लगातार झेला और बैठी रहीं, इस पर उन्हें गर्व है।
Lakshya Lalwani: लक्ष्य ने रणबीर कपूर को बताया शानदार कलाकार, कहा- उन्हें नहीं होती किसी से असुरक्षा