फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon gives pose with rumoured boyfriend Kabir Bahia nupur sanon reacts

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिए पोज, कबीर बहिया से नूपुर ने पूछ लिया ये सवाल

Mon, 19 Jan 2026 12:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 19 Jan 2026 12:32 AM IST
सार

Kabir Bahia And Kriti Sanon: कबीर बहिया ने कृति सेनन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पर नूपुर और स्टेबिन बेन ने कमेंट किया है। फैंस इसे लेकर कई कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kriti Sanon gives pose with rumoured boyfriend Kabir Bahia nupur sanon reacts
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirsinghbahia

विस्तार

कृति सेनन के बारे में कुछ समय से यह अफवाह है कि वह कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों ने कई बार एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर कीं, जिसकी वजह से नेटिजन्स का इस पर ध्यान गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन से शादी की। इस शादी में कृति और कबीर को एक ही कार में आते हुए देखा गया। कबीर ने अब शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कृति के साथ उनकी अकेले की फोटो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kabir Bahia (@kabirsinghbahia)


कबीर ने कृति के साथ शेयर की तस्वीरें
कबीर बहिया ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें तीसरी स्लाइड में वह कृति के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें कृति ने गाउन पहना है, जबकि कबीर ने व्हाइट आउटफिट पहना है। एक और तस्वीर में कबीर हल्दी सेरेमनी के दौरान कृति और वरुण शर्मा के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में, वह दूल्हे स्टेबिन के साथ दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कबीर ने लिखा 'अच्छी यादें और अच्छे लोग।'

Kriti Sanon gives pose with rumoured boyfriend Kabir Bahia nupur sanon reacts
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirsinghbahia
नूपुर सेनन ने पूछा सवाल?
इस पोस्ट पर नूपुर सेनन ने कमेंट करते हुए लिखा 'माफ करना? यह किसकी शादी है? इसमें मैं क्यों नहीं थी?' वरुण शर्मा ने कमेंट किया, 'भाई।' पोस्ट पर स्टेबिन बेन ने दिल वाला इमोजी बनाया। 


कृति ने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया
आपको बता दें कि न तो कृति और न ही कबीर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली कन्फर्म किया है। हालांकि फैंस ने उनकी तस्वीर पर दिल वाले इमोजी भेजे। जब कृति सेनन, ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो 'टू मच' में आई थीं और उनसे उनके क्रश के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया था कि, 'वह इंडस्ट्री से नहीं है'।

Bigg Boss Kannada 12: गिल्ली नाटा बने बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 के विनर, जानें इनाम में क्या-क्या मिला?

कृति का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, कृति आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में धनुष के साथ नजर आई थीं। वह जल्द ही 'कॉकटेल 2' का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed