फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kolkata Doctor Case Ayushmann Khurrana Poem Evokes Deep Emotions netizens praises actors video

Ayushmann Khurrana: 'काश! मैं भी लड़का होती', डॉक्टर दुष्कर्म मामले में आयुष्मान की कविता सुन सिहर उठे लोग

Fri, 16 Aug 2024 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Aug 2024 11:31 AM IST
सार

हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह यह कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की यह कविता अब हर जगह तेजी से वायरल हो रही है और लोगों ने इस कविता के हर शब्द की खूब सराहना भी की है।

विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Ayushmann Khurrana Poem Evokes Deep Emotions netizens praises actors video
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

विस्तार

हाल ही में कोलकाता का आरजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में खूब हंगामा देखने को मिला था, जहां एक महिला डॉक्टर को दुष्कर्म के बाद जान से मार दिया गया। इस घटना से पूरा देश गुस्से में है। जगह-जगह इस बात की ही चर्चा हो रही है। इस बीच आयुष्मान खुराना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कविता सुनाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इस कविता को सुनकर किसी का भी दिल कचोट उठेगा। आयुष्मान ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बीच एक कविता सुनाई, जिसे सुन हर कोई सिहर उठेगा।
विज्ञापन


आयुष्मान खुराना का वीडियो वायरल
हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह यह कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की यह कविता अब हर जगह तेजी से वायरल हो रही है और लोगों ने इस कविता के हर शब्द की खूब सराहना भी की है। अभिनेता की कविता की शीर्षक है, 'काश! मैं भी लड़का होती'
विज्ञापन


कविता इस प्रकार है...

मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती, काश मैं भी लड़का होती।
झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती सारी रात दोस्तों के साथ फिरती,
काश मैं भी लड़की होती।

कहते सुना है सबको कि लड़की को पढ़ाओ-लिखाओ सशक्त बनाओ।
और जब पढ़-लिखकर डॉक्टर बनती तो मेरी मां ना खोती उसकी आंखों का मोती,
काश मैं भी लड़का होती।

36 घंटे का कार्य दुश्वार हुआ, बहिष्कार हुआ, बलात्कार हुआ, पुरुष के वहशीपन से साक्षात्कार हुआ।
काश! उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती।
काश मैं ही लड़का होती।

कहते हैं सीसीटीवी नहीं था, होता भी तो क्या होता।
एक पुरुष सुरक्षाकर्मी जो उस पर नजर रखता, उसकी नजर भी कितनी पाक होती?
काश में एक लड़का होती।
अगर मैं एक लड़का होती शायद आज मैं भी जिंदा होती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)




ये है पूरा मामला
शुक्रवार 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला पीजीटी डॉक्टर का शव मिला था। गुरुवार रात वह ड्यूटी पर थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले एक से अधिक लोगों ने उसका यौन शोषण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed