फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khyali Saharan: Great Indian Laughter Challenge Fame comedian booked for rape in Jaipur claims police

Khyali Saharan: आप कार्यकर्ता-कॉमेडियन ख्याली सहारण पर बलात्कार का आरोप, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 17 Mar 2023 09:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 17 Mar 2023 09:34 AM IST
सार

कॉमेडियन ख्याली सहारण को बीते दिन जयपुर में एक होटल के कमरे में 25 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Khyali Saharan: Great Indian Laughter Challenge Fame comedian booked for rape in Jaipur claims police
ख्याली सहारण - फोटो : social media

विस्तार

लोगों को अपने जोक्स पर हंसाने गुदगुदाने वाले कॉमेडियंस भी कभी-कभी रुलाने वाले काम कर देते हैं। इसका हालिया उदाहरण कॉमेडी की दुनिया के मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण ने पेश किया है, जिनके ऊपर रेप का चार्ज लगा है। जी हां, हाल ही में ख्याली सहारण के ऊपर 25 साल की महिला से कथित तौर पर रेप करने के आरोप में कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस द्वारा दी गई है।  

विज्ञापन

नौकरी दिलाने में मदद करने के नाम पर बलात्कार
कॉमेडियन ख्याली सहारण को बीते दिन जयपुर में एक होटल के कमरे में 25 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। महिला द्वारा मानसरोवर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब कॉमेडियन ने मानसरोवर इलाके में एक होटल के कमरे में कथित तौर पर नशे की हालत में नौकरी दिलाने में मदद करने के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया, उस 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर कॉमेडियन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर की रहने वाली महिला एक फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। करीब एक महीने पहले वह काम के लिए मदद मांगने कॉमेडियन के संपर्क में आई थी। उसके एक और महिला भी थी।
Mrs Chatterjee Vs Norway: शाहरुख खान के दिल को छू गई 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे', तारीफ कर बोले- मेरी रानी...

विज्ञापन

नशा करने के बाद किया बलात्कार
पुलिस के मुताबिक, ख्याली ने जयपुर के एक होटल में दो कमरे बुक किए थे। उनमें से एक कमरा उन्होंने अपने लिए लिया था और दूसरा दोनों महिलाओं के लिए। इसके बाद कॉमेडियन ने कथित तौर पर बीयर पी और महिलाओं पर भी जबरन बीयर पीने का दवाब बनाया। इतना सब होने के बाद एक महिला कमरे से चली गई और दूसरी महिला का ख्याली ने बलात्कार किया। आपको बता दें, ख्याली सहारण 'द ग्रेट इंडियन चैलेंज 2' से चर्चाओं में आए थे। कॉमेडियन ने अपने टैलेंट से शो में सबका खूब मनोरंजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed